फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asansol West Bengal News: a man killed four man by beating with the help of cane

पश्चिम बंगाल : आसनसोल में एक व्यक्ति ने चार लोगों को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2020 01:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 13 Nov 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Asansol West Bengal News: a man killed four man by beating with the help of cane
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल में शराब की एक दुकान पर एक व्यक्ति ने चार लोगों की डंडे से कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वह संभवत: मानसिक रूप से अस्थिर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से तीन लोग आसनसोल के शिवपुर इलाके में शराब की एक दुकान के भीतर सो रहे थे, तभी मध्यरात्रि में आरोपी ने डंडे से अचानक उन पर हमला कर दिया। वह उन पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की चीखें सुनकर कुछ स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने नजदीक के पुलिस थाने को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाहर आकर आरोपी ने वहां पहुंचे एक और व्यक्ति पर भी हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि चारों व्यक्तियों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed