फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal a BJP Mandal President was found dead near party office in Dinhata earlier today

बंगाल : दिनहाटा में भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव मिला, विजयवर्गीय बोले- बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

Wed, 24 Mar 2021 03:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Mar 2021 03:17 PM IST
सार

  • बंगाल के दिनहाटा में भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव मिला
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी पर लगाया आरोप
  • टीएमसी के लोग हमें डराकर घर में बैठाना चाहते हैं - भाजपा

विज्ञापन
west bengal a BJP Mandal President was found dead near party office in Dinhata earlier today
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आती जा रही हैं, वैसे-वैसे वहां राजनैतिक हिंसा बढ़ती जा रही है। राज्य के कूचबिहार जिले में दिनहाटा में बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव पार्टी कार्यालय के पास मिला। भाजपा के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इस मामले पर भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि यह पूर्व नियोजित हत्या है। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि हम डर की वजह से अपने-अपने घरों में छिपकर बैठ जाएं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। हम पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

 
हालांकि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है। बता दें कि इससे पहले भी बंगाल में कई ऐसी घटनाएं सामने आ गई हैं। हाल ही में कोलकाता के सोनापुर में एक भाजपा कार्यकर्ता विकास नस्कर का शव पेड़ से लटका मिला था। जिसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा था कि विकास की हत्या की गई है।


हमें कितना भी बलिदान देना पड़ेगा हम देंगे लेकिन हम बंगाल को बचाएंगे- कैलाश विजयवर्गीय
वहीं, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमें कितना भी बलिदान देना पड़ेगा..हम देंगे लेकिन हम बंगाल को बचाएंगे, बंगाल की संस्कृति और संस्कार को बचाएंगे। बंगाल को सोनार बंगाला बनाकर प्रदेश की जनता को सौपेंगे..ये हमारा संकल्प है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कूचबिहार में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को रात को मारकर फांसी पर लटका दिया गया। ये दीदी और भतीजे का खेल चल रहा है। वो सोच रहे कि चुनाव के पहले हम आतंक फैलाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को घर बैठा देंगे। दीदी आपका ये सपना पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed