{"_id":"62f5e572799e0e294d2660f5","slug":"west-bengal-100-people-fall-ill-after-having-golgappa-in-hooghly","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: गोलगप्पे खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: गोलगप्पे खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
Fri, 12 Aug 2022 11:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:00 AM IST
सार
स्थानीय निवासी संजय बारी ने बताया कि लोगों ने गांव के ही हेमंत नाम के व्यक्ति के यहां से गोलगप्पे खाए थे। इसके बाद लोगों को उल्टी-पेट दर्द व दस्त की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हुगली में गोलगप्पे खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों को परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, घटना हुगली के पोलवा-सुगंधा ग्राम पंचायत के दोगाछिया गांव की है। यहां गोलगप्पे खाने के बाद लोगों को दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। देखते ही देखते पूरे गांव में लोगों को इस तरह की समस्या आने लगी और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन
दो अस्पतालों में भर्ती कराए गए मरीज
स्वास्थ्य अधिकारी ने अभय कुमार दास ने बताया, मौके पर स्वास्थ्य टीम को रवाना किया गया है, जो गांव में ही कैंप लगाकर लोगों को दवाईयां बांट रही है। उन्होंने बताया, ज्यादा गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मरीजों की ज्यादा संख्या होने के कारण कुछ को चूचूरा के सदर अस्पताल तो अन्य को चंदननगर के महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी संजय बारी ने बताया कि लोगों ने गांव के ही हेमंत नाम के व्यक्ति के यहां से गोलगप्पे खाए थे। इसके बाद लोगों को उल्टी-पेट दर्द व दस्त की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन