{"_id":"69af1e08e6d4bf122e044851","slug":"west-asia-crisis-nearly-thousand-indians-evacuated-from-qatar-doha-amid-conflict-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया
Tue, 10 Mar 2026 12:52 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:52 AM IST
सार
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते हजारों भारतीय खाड़ी देशों में फंसे हैं। सरकार इन लोगों की मदद के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी के तहत कतर से बीते तीन दिनों में हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित वापस लाया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत वापस लौटे कई भारतीय
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संघर्ष के कारण, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पिछले तीन दिनों में, दोहा में फंसे 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाया गया है। यह जानकारी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को दी। कतर एयरवेज ने सोमवार को दोहा-नई दिल्ली फ्लाइट संचालित की, जिससे दोहा में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय यात्री नई दिल्ली पहुंचे।
भारतीय दूतावास ने साझा की जानकारी
दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में बताया, 'हम फ्लाइट चलाने और दोहा में भारतीय दूतावास के साथ सहयोग करने के लिए कतर एयरवेज को धन्यवाद देते हैं। कुल मिलाकर, पिछले तीन दिनों में ट्रांजिट या शॉर्ट-टर्म विजिट पर दोहा में फंसे करीब 1,000 भारतीय कतर एयरवेज की फ्लाइट से रवाना हुए हैं। हम कतर एयरवेज के खास तौर पर शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक के शव (प्राकृतिक कारणों से मौत) को वापस लाने और मानवीय आधार पर संबंधित परिवार की यात्रा में मदद की। हम संबंधित परिवार की मदद के लिए भारतीय समुदाय के वॉलंटियर्स को भी धन्यवाद देते हैं।'
पोस्ट में आगे लिखा है कि कतर एयरवेज 10 मार्च को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए तीन फ्लाइट्स संचालित करने की योजना बना रही है। जो यात्री फंसे हुए हैं, वे भारत पहुंचने के लिए इन फ्लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ईरान-अमेरिका और इस्राइल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से कई भारतीय, भारत के लिए फ्लाइट्स लेने के लिए सऊदी अरब गए हैं। दूतावास सऊदी वीजा के लिए अनुरोध करने वाले फंसे हुए यात्रियों के मामलों को भी देख रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा और एहतियात बरतने के निर्देश
कतर में फंसे भारतीय समुदाय को सलाह दी गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कतर के आंतरिक मंत्रालय की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। पोस्ट में कहा गया है कि 'कृपया सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें और फोटो न लें या शेयर न करें, खासकर मौजूदा हालात से जुड़ी फोटो न लें। यह भी सलाह दी जाती है कि जानकारी के लिए सिर्फ असली स्त्रोत पर ही भरोसा करें; अफवाहों में न पड़ें।'
ईरान में फंसे नागरिकों के लिए विशेष सलाह
ईरान में भारत ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे एम्बेसी से पहले से कोऑर्डिनेशन किए बिना देश से बाहर यात्रा के लिए ईरान के किसी भी जमीनी बॉर्डर पर न जाएं। एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि, 'एक बार जब कोई व्यक्ति ईरानी इलाके से बाहर निकल जाता है और संबंधित तीसरे देश में नहीं जा पाता है, तो एम्बेसी मदद देने की स्थिति में नहीं होगी।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन