आजादी का जश्न न हो फीका, इसलिए प्रौद्योगिकी का होगा ज्यादा इस्तेमाल, गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशानिर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अगले महीने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए खास सतर्कता बरतने की तैयारी करना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। देश भर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी व अन्य मानकों का पालन किया जाएगा।
इसके मुताबिक 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा ताकि इस खास दिवस की चमक फीकी न पड़े। सरकार ने सभी कार्यक्रमों में तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा है। स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी दिशानिर्देश के मुताबिक सरकार ने किसी भी तरह की भीड़ नहीं जुटने के सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 'जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, उन्हें वेबकास्ट किया जा सकता है ताकि यह उन लोगों तक पहुंच जाए, तो इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।'
Ministry of Home Affairs (MHA) issues advisory for Independence Day celebrations. Ask all govt offices, states, Governors etc to avoid congregation of public and use technology for the celebrations. #COVID19 pic.twitter.com/aQlxy9GXNA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 24, 2020
लाल किले पर कार्यक्रम
देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सभी सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलामी देंगे। इसके बाद तिरंगा झंडा फहराया जाएगा और फिर 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रगान के बाद प्रधानमंत्री मोदी का भाषण होगा और फिर आसमान में राष्ट्रध्वज के रंगों के गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति भवन पर खास समारोह होगा।
मिलिट्री बैंड के कार्यक्रम की होगी रिकॉर्डिंग
गृह मंत्रालय के मुताबिक पुलिस या मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति को रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद रिकार्डिंग को बड़ी स्क्रीन, डिजिटल मीडिया मंच, सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर प्रस्तुत किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने राज्य, जिला और पंचायत स्तर के लिए अलग-अलग दिशानिर्देश जारी किए हैं।