फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Western disturbance active amid rising heat rain storms temperature fluctuations IMD Alert

Weather: बढ़ती गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देशभर में फिर बारिश-आंधी और तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

Wed, 18 Mar 2026 04:09 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 04:09 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों में 4 से 7 डिग्री तक गिरावट संभव है। मध्य भारत में भी कुछ दिनों बाद तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं पश्चिमी भारत विशेषकर गुजरात और महाराष्ट्र में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Weather Updates Western disturbance active amid rising heat rain storms temperature fluctuations IMD Alert
कई राज्यों में बारिश का अनुमान - फोटो : ANI

विस्तार

देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न हिस्सों में बने चक्रवाती प्रसार के कारण कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट में आने वाले दिनों के लिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश तक की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


मौसम में इस व्यापक बदलाव के पीछे मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं का चक्रवाती प्रसार है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर क्षेत्र से उत्पन्न होकर उत्तर भारत तक पहुंचने वाली प्रणाली है, जो बारिश और बर्फबारी का कारण बनती है। इस समय यह प्रणाली पंजाब के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम भी प्रभावी है, जिससे बादलों का निर्माण और वर्षा गतिविधियां तेज हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और अधिक उथल-पुथल होने की  संभावना है।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मौसम ज्यादा प्रभावित रहने के आसार हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी-तूफान और बिजली की चेतावनी
देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम अस्थिर बना हुआ है। झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है, जहां हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने के आसार है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का असर और अधिक तीव्र रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश दर्ज होने का अनुमान है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों में 4 से 7 डिग्री तक गिरावट संभव है। मध्य भारत में भी कुछ दिनों बाद तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं पश्चिमी भारत विशेषकर गुजरात और महाराष्ट्र में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।


पिछले 24 घंटे: कहां कितनी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में लगभग 3 सेमी, जबकि मनाली और कांगड़ा में करीब 2 सेमी बारिश हुई।पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में भी 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा महाराष्ट्र के वाशिम और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed