फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Today 20 may, IMD Heatwave Alert Delhi Temperature, Bihar Storm Rain, Up Rain today, Rajasthan, Madhya pradesh rain Today

Weather Updates: तेज आंधी से बिहार में 27 की मौत, यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल

Fri, 20 May 2022 07:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 20 May 2022 07:56 AM IST
सार

बिहार की बात करें तो यहां बीते गुरुवार को तेज आंधी और बारिश में कई पेड़, घर और बिजली के खंभे उखड़ गए। इस दौरान 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Weather Updates Today 20 may, IMD Heatwave Alert Delhi Temperature, Bihar Storm Rain, Up Rain today, Rajasthan, Madhya pradesh rain Today
आज का मौसम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में मानसून से पहले मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में जहां तेज आंधी के साथ बारिश का कहर शुरू हो गया है वहीं कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी का सितम जारी है। सबसे पहले बिहार की बात करें तो यहां बीते गुरुवार को तेज आंधी और बारिश में कई पेड़, घर और बिजली के खंभे उखड़ गए। इस दौरान 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस तेज आंधी के कारण गंगा में बालू से लदी तीन नावें तक पलट गईं। 

विज्ञापन


बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर,  मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल हैं।
विज्ञापन


यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
20 और 21 मई की बात करें तो सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं इस दिन रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, में कहीं कहीं आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के लोगों को भी राहत
भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वासियों को शुक्रवार से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 मई तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी।

झारखंड में अगले 24 घंटों में बारिश
वहीं झारखंड की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राजधावी समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।

केरल समेत इन राज्यों में भी बारिश
केरल में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। केरल में अगले सप्ताह तक मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में आज बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो मेघालय और असम में बारिश हो सकती है।


इन राज्यों में गर्मी का कहर जारी
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर अभी भी जारी है। लू चलने के कारण लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है। लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूमतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में भी आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूमतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed