फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates, Rain in Delhi, Rain In North India, Imd UP weather today, Punjab Weather Forcast Today

Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ेगी सर्दी, यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अन्य राज्यों का हाल

Sun, 27 Feb 2022 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Feb 2022 07:54 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बारिश के चलते अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट भी आएगी। 

विज्ञापन
Weather Updates, Rain in Delhi, Rain In North India, Imd UP weather today, Punjab Weather Forcast Today
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई है। बीते 48 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ  कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश के चलते अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट भी आएगी। दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.1 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं दिन का पारा सामान्य से दो अंक लुढ़ककर 23.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी दिल्ली और आस पास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तो ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है। इससे पहले शुक्रवार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं मेरठ देहात के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं सर्दी भी बढ़ गई।
विज्ञापन


बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में भी बारिश के आसार  
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि अगले 24 घंटे के दौरान इन जगहों पर कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में बढ़ी गर्मी
राजस्थान में ठंड की पूरी तरह से विदाई हो गई है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। यहां बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर के मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान सीमावर्ती शहर बाड़मेर में दर्ज किया गया।


 इन राज्यों में भी बारिश के आसार
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जिसके कारण आस पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed