फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Incessant Rain Flood Landslide IMD rainfall prediction news in hindi

Weather Updates: 16 राज्यों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट; असम में तबाही, उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन का कहर

Sat, 06 Jul 2024 05:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 05:55 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण मलबा गिरने से 64 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अत्यधिक बारिश हो रही है। असम में भीषण बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है और राज्य के 29 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
Weather Updates Incessant Rain Flood Landslide IMD rainfall prediction news in hindi
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण मलबा गिरने से 64 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अत्यधिक बारिश हो रही है। असम में भीषण बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है और राज्य के 29 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है और 16 राज्यों को अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान, गुजरात, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भरपूर बारिश हुई। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। उत्तराखंड के चमोली जिले में भनेरपानी-पीपलकोटी नागा पंचायत रोड और अंगथला रोड पर मलबा गिरने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। गंगोत्री के देवगढ़ में भारी बारिश से गोमुख फुटपाथ पुल बह गया। इसकी वजह से 30-40 तीर्थयात्री फंस गए। एसडीआरएफ ने तीर्थयात्रियों को नदी पार कराया। देहरादून और हरिद्वार में गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


16 राज्यों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और आंतरिक कर्नाटक में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, मध्य प्रदेश, बंगाल, ओडिशा, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए यलो अलर्ट है। इसी तरह, रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और असम के लिए ऑरेंज और पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम, केरल और तमिलनाडु के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में 236 ट्रांसफॉर्मर खराब
शिमला स्थित मौसम विभाग ने राज्य में शनिवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया। बीते 24 घंटे के दौरान पालमपुर में सबसे अधिक 128 एमएम वर्षा हुई। मलबा गिरने से 64 सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई हैं। 236 ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। 19 जलापूर्ति परियोजनाओं पर भी असर पड़ा है, जिसके चलते पानी की सप्लाई पर असर पड़ा है। मंडी जिले में सबसे अधिक 67 सड़कें बंद हुई हैं। चांबा जिले में सात और कांगड़ा, लाहौल और शिमला में एक-एक सड़क मलबा गिरने की वजह से बंद की गई है। 

असम में अब तक 64 की मौत, कई लापता
असम में ब्रह्मपुत्र समेत सभी नदियां उफान पर हैं और राज्य के 30 जिलों में 24.20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अब तक 64 लोगों की जान जाने की खबर है। कई लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने डिब्रूगढ़ में बाढ़ की समीक्षा के बाद राज्य के हालात को बहुत गंभीर बताया। 

बचाव नौका पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म...मोरीगांव जिले में एक महिला ने बचाव नौका पर ही बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा की सूचना पर मेडिकल टीम नाव से जहांआरा बेगम को स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जहांआरा बेगम ने मेडिकल टीम की सहायात से नाव में ही बच्ची को जन्म दिया। बाद में महिला और नवजात बच्ची को झारगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 


काजीरंगा में 77 वन्यजीवों की मौत
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ से अब तक 77 वन्यजीवों की मौत हुई। इनमें अधिकतर हिरण हैं। 94 अन्य जानवरों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित निकाला गया है। पार्क के कुल 233 वन्यजीव शिविरों में 75 अभी भी पानी में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed