फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates- IMD issues 'yellow alert' for Delhi over next 3 days; heatwave stretches across north India

Weather Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली और इन राज्यों में येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

Sun, 06 Apr 2025 04:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 04:37 PM IST
सार

उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली में 7 अप्रैल तक संभावित हीटवेव जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा, खासकर उत्तर भारत, मध्य भारत और पश्चिम भारत में, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में कुछ राहत की संभावना जरूर है।

विज्ञापन
Weather Updates- IMD issues 'yellow alert' for Delhi over next 3 days; heatwave stretches across north India
उत्तर भारत में मौसम का अलर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक हीटवेव (लू) को लेकर चेतावनी जारी की है। खासतौर पर 7 से 9 अप्रैल तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली में गर्मी का हाल
दिल्ली में इस समय तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 और 8 अप्रैल को पारा 42 डिग्री तक जा सकता है, जिससे राजधानी में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान अभी 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य के करीब है, लेकिन अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री ज्यादा है। बीते 24 घंटों में पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान साफ बना हुआ है, जिससे धूप तेज महसूस हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Waqf: 'केंद्र वक्फ बोर्ड को नियंत्रित नहीं करना चाहता', जेपी नड्डा ने बताई कानून को लेकर सरकार की क्या है मंशा
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में राहत या और परेशानी?
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड) में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे कुछ हद तक गर्मी में राहत मिल सकती है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में इसका असर सीमित होगा।

राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में क्या हाल?
राजस्थान में आने वाले 4 से 5 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लिए भी चेतावनी जारी की है। गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 6 से 10 अप्रैल के बीच हीटवेव बने रहने की उम्मीद है, जिसमें 6 और 7 अप्रैल को स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश में 8 से 10 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिसके बाद अगले 3 दिनों में थोड़ी राहत मिलेगी।
 
 

उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड सबसे ज्यादा प्रभावित
उत्तर प्रदेश में अप्रैल से जून तक गर्मी का कहर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इस बार यूपी में दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा। खासतौर पर बुंदेलखंड क्षेत्र, जिसमें झांसी और चित्रकूटधाम डिवीजन के सात जिले आते हैं, सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। लखनऊ में मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे गर्मी और ज्यादा झेलनी पड़ेगी। यह इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

सावधानी और सुझाव

  • दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में जाने से बचें।  
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें, शरीर को ढक कर रखें।  
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, शरीर में नमी बनाए रखें।  
  • बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखें।  
  • पशुओं के लिए भी छांव और पानी की व्यवस्था करें।  
  • बाहर निकलते समय छाता, टोपी या धूप के चश्मे का जरूर इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें - दरियादिली: भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी चालक दल सदस्य को दी चिकित्सा सहायता, इंजन में काम करते समय हुआ था घायल

देशभर के अन्य राज्यों में क्या हाल?

       इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है:

  • गुजरात (सौराष्ट्र-कच्छ): 6-10 अप्रैल तक हीटवेव, 6 और 7 अप्रैल को भीषण लू की संभावना
  • हरियाणा और चंडीगढ़: 6-10 अप्रैल तक लू    
  • राजस्थान: 6-10 अप्रैल तक लू, 7-9 अप्रैल के बीच भीषण लू संभव  
  • पंजाब: 7-10 अप्रैल तक लू  
  • दिल्ली: 7 और 8 अप्रैल को हीटवेव  
  • पश्चिम उत्तर प्रदेश: 7-9 अप्रैल तक लू  
  • मध्य प्रदेश: 8-10 अप्रैल तक लू  
  • हिमाचल प्रदेश: 6 और 7 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव

 

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
जहां उत्तर भारत तप रहा है, वहीं दक्षिण भारत में कुछ राहत की खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। 6 अप्रैल को चेन्नई और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखी गई है। इसके अलावा तमिलनाडु के कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

पूर्वी भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
पूर्वी भारत में 7 या 8 अप्रैल से गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 6-7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के चलते निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे अंडमान क्षेत्र में तेज हवाएं (35–45 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 55 किमी प्रति घंटा तक) और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में क्या होगा?
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 9 अप्रैल को बारिश, गरज-चमक और 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9 और 10 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed