फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Snowfall In Mountains Cold In Delhi NCR Know Mausam Ki Jankrai News In Hindi

Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बदला मैदानों का मौसम, दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, जानें ताजा अपडेट

Fri, 18 Nov 2022 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Nov 2022 09:45 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व उड़ीसा जैसे राज्यों में जल्द ही ठंड का सितम शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Snowfall In Mountains Cold In Delhi NCR Know Mausam Ki Jankrai News In Hindi
बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अचानक से सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम में लोग ठंडक से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड 
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व उड़ीसा जैसे राज्यों में जल्द ही ठंड का सितम शुरू होने वाला है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। इसके असर के कारण पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी संभव है।इससे कई राज्यों का तापमान 10 से 12 डिग्री से नीचे लुढ़क सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण भारत को नहीं मिलेगी बारिश से राहत 
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र विक्षोभ में केंद्रित हो गया है। इसके तमिलनाडु, पुडुचेरी की ओर बढ़ने की संभावना है। इस कारण तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश में 21 व 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान-निकोबार में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है। बदल रहे मौसम के कारण मछुआरों को भी 18 नवंबर को अंडमान सागर से सटे क्षेत्रों में नहीं जाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed