फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Red and Orange alert in 15 states today know updates imd heavy rains

Weather Update: अलर्ट के बीच हिमाचल-उत्तराखंड में आफत की बारिश; आज 15 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

Sun, 06 Jul 2025 03:01 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 06 Jul 2025 03:01 AM IST
सार

मानसून की आमद पूरे देश में हो चुकी है। असम से गुजरात और एमपी से ओडिशा तक बारिश और बाढ़ से त्राहिमाम है। देश भर में तेज गरज और बिजली की कड़क के साथ बारिश हो रही है। बारिश और बाढ़ के कारण बिगड़े हालातों का आलम यह है कि 15 दिन में 77 मौतें हो गई हैं। 

विज्ञापन
Weather Update: Red and Orange alert in 15 states today know updates imd  heavy rains
रविवार को बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में जहां मानसूनी वर्षा बड़ी राहत लेकर आ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में यह आफत बनकर बरस रही है। ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को हुई बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी। 20 जून से 4 जुलाई के बीच 15 दिनों में ही दोनों राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और वर्षा जनित सड़क व अन्य हादसों में मरने वालों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। इसमें हिमाचल में 75 और उत्तराखंड में 2 मौतें शामिल हैं। 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 30 से अधिक अभी लापता हैं। अगले सात दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश जारी रहेगी।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा संचालन केंद्र (एसईओसी) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में अब तक वर्षा जनित घटनाओं में 45 और सड़क हादसों, करंट लगने और गैस विस्फोट में 30 लोगों की जान जा चुकी है। सड़क हादसे भी बारिश के कारण वाहनों के फिसलने, भूस्खलन के नीचे दबने के कारण हुई हैं। अकेले मंडी जिले में ही 16 से अधिक मौतें हुई हैं। घरों, पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है और कई मवेशियों की भी जान चली गई है। राज्य में 260 सड़कें बंद हैं। 300 ट्रांसफार्मर और 281 जलापूर्ति योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। शनिवार को भी पूरे राज्य में भारी बारिश हुई। रविवार को तीन जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी एमसी से पश्चिमी यूपी तक भारी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश हुई। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है जिसके चलते चार धाम यात्रा मार्ग पर भारी रूकावटें पैदा हो गई हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद है और केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे पर भी जगह-जगह मलबा गिरे हैं। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग स्थानों पर व्यापक वर्षा हुई। राजस्थान के बूंदी जिले में सबसे अधिक 144 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी बौछारें पड़ीं। इस दौरान कई राज्यों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर बिजली भी गिरी।

विज्ञापन

15 राज्यों में आज रेड व ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने रविवार को भी भारी बारिश को लेकर 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के लिए रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, गोवा व कोंकण, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। सिक्किम को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

नगालैंड में भूस्खलन, बाढ़
नगालैंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। कोहिमा और दीमापुर में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है। कोहिमा में जल संरक्षण विभाग के कार्यालय में मिट्टी के कटान को रोकने के लिए बनाई गई दीवार ढह गई है। पुलिस मुख्यालय में भी इसी तरह की घटना सामने आई है। दीमापुर में निचले इलाकों में बाढ़ के कारण यातायात में भारी बाधा उत्पन्न हो गई।

श्रीनगर में तापमान ने 70 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा
देश के कई भागों में जहां बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पिछले करीब 70 वर्षों का गर्मी का रिकॉर्ड शनिवार को टूट गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक का तीसरा सबसे अधिक तापमान है। इससे पूर्व 5 जुलाई 1953 को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 10 जुलाई 1946 को दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed