फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update india western disturbance rain snowfall hailstorm heatwave UP punjab haryana forecast IMD Alert

Weather Update: कहीं बढ़ेगी गर्मी, कहीं बारिश-तूफान की आशंका; अगले कुछ दिनों में बदलेगी मौसम की चाल

Thu, 07 May 2026 03:46 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 07 May 2026 03:46 AM IST
सार

बारिश और बादलों के बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है। उत्तर- पश्चिम भारत यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Update india western disturbance rain snowfall hailstorm heatwave UP punjab haryana forecast IMD Alert
कहीं राहत तो कहीं आफत बनेगी मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

मई की शुरुआत में मौसम ने देशभर में कई रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने जहां गर्मी की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर चिंता बढ़ा रहा है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं चलेगी और अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत समेत कई इलाकों में तापमान तेजी से ऊपर चढ़ सकता है। इस बीच महाराष्ट्र का वर्धा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर और उससे सटे क्षेत्रों के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मौसम अस्थिर बना हुआ है। कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बारिश और तूफान तो कहीं बढ़ती गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में 8 मई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान पांच डिग्री तक बढ़ने के आसार
बारिश और बादलों के बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है। उत्तर- पश्चिम भारत यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। नौ मई तक पारा लगातार चढ़ने का अनुमान है। मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी 8 से 11 मई के बीच तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में भी दो से चार डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में लोगों को धूप और नमी दोनों का असर झेलना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने अधिक पानी पीने और लंबे समय तक धूप में रहने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का असर व्यापक रूप से दिखाई देगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छह और सात मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल तथा असम-मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बरसात हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी 11 मई तक मौसम सक्रिय बना रह सकता है।


मध्य और दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम...मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छह से नौ मई तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा। कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों में जलभराव जैसी स्थिति बन सकती है। तट के पास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed