फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather update: Heat wave to hit eastern states of India from Thursday; IMD issues warning News In Hindi

Weather Update: भारत में फिर लौटेगी लू, पूर्वी राज्यों में गुरुवार से बरपेगा गर्मी का कहर; IMD ने दी चेतावनी

Wed, 07 May 2025 04:53 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 07 May 2025 04:53 PM IST
सार

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि गुरुवार से पूर्वी भारत में लू की लहर शुरू हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। मई में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, लेकिन बारिश से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Weather update: Heat wave to hit eastern states of India from Thursday; IMD issues warning News In Hindi
weather, hottest year, imd - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि पूर्वी भारत में गुरुवार से लू की एक नई लहर शुरू हो सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज और आंधी का दौर जारी रहेगा। पूर्वोत्तर भारत में 11 मई तक भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा गुजरात में गुरुवार तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

मई में बढ़ेगा तापमान का पारा
मामले में सूचना देते हुए मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मई में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है, लेकिन समय-समय पर होने वाली बारिश से पिछले साल जैसी भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, हालांकि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को इससे छूट मिल सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: 'सेना की जाबांजी को सलाम, हम सरकार के साथ खड़े हैं', ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का पहला बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने भी रहा कुछ ऐसा हाल
अब बात गर्मी के शुरुआती महीने से भारत में लू की स्थिति की करें तो आईएमडी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में देशभर में कुल 72 दिन लू के दर्ज किए गए। राजस्थान और गुजरात में 6 से 11 दिन, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 4 से 6 दिन लू चली, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं महाराष्ट्र और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में 1 से 3 दिन लू रही, जो सामान्य 2-3 दिनों के मुकाबले थोड़ा कम है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: NSA डोभाल ने 8 देशों के समकक्षों से की बात, पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई की दी सूचना

गर्मी से यूपी का हाल भी होगा बेहाल
अब बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बूंदाबांदी का दायरा सिमटने के बाद अब धूप और गर्म हवाओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में लोगों को अब मई की तीखी गर्मी के लिए कमर कसना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी जगहों पर आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके साथ ही धीरे-धीरे पारे में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed