India Weather Update: हिमालयी इलाकों में लू कहर, दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी; पूर्वोत्तर में बारिश की मार
देशभर में बदलता मौसम जनता की अग्निपरीक्षा ले रहा है। कहीं बारिश और जलभराव का नजारा दिख रहा है तो कहीं गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लू और गर्म हवाओं के थपेड़ों से कब राहत मिलेगी? किन राज्यों में बारिश होगी? उमस से कब निजात मिलेगी? किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग से जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, उत्तर-पश्चिम भारत और हिमालय में कई दिनों से लू चल रही है... हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, लू की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है... दिल्ली एनसीआर में आज सामान्य से अधिक तापमान के कारण गर्मी के साथ-साथ उमस भी रहेगी।
#WATCH | IMD Scientist Naresh Kumar says, "Heat wave conditions have been prevailing over northwest India and the Himalayas for several days... As per our forecast, heat wave conditions are expected to improve by today... In Delhi NCR today, hot, humid conditions will be there… pic.twitter.com/93uebVNnDs
— ANI (@ANI) June 14, 2025
मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी और उमस के बाद दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान की भी आशंका है। साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है। दक्षिण प्रायद्वीप में अगले 5-6 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहेगी। बदलती मौसमी परिस्थितियों के बीच अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में बारिश तेज होने का अनुमान है। मानसून महाराष्ट्र को प्रभावित कर रहा है। अगले दो दिनों में मानसून गुजरात की ओर बढ़ेगा। इसके बाद ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को भी कवर करेगा।
मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी बारिश का दौर चल रहा है,तो वहीं कई क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ रही है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया। 15-16 जून को मानसून के दस्तक देने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- Weather: पंजाब-उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम में 25 जून तक दस्तक देगा मानसून; दिल्ली में 22 से बारिश की संभावना
बारिश से बेहाल पूर्वोत्तर से अलग राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच रहा। हालांकि पूर्वी राजस्थान में के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। मानसून पूर्व की आंधी और बारिश की गतिविधियों में 15 जून के बाद से और बढ़ोतरी होगी।
उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
पूरब से पश्चिम तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप बरकरार है। बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का दम फूलने लगा है। सड़कें भट्ठी की तरह तप रही हैं। विशेष तौर पर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 15 जून तक इन इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं रविवार से प्रदेश के पूर्वी हिस्से से प्री-मानसून बूंदाबांदी की शुरुआत के आसार हैं।