फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update : chennai rains, Orange alert issued in Kerala, Tamil Nadu in bad condition due to heavy rains

Tamil Nadu Weather: बारिश ने किया बेहाल, तमिलनाडु में सापों और मवेशियों को भी किया जा रहा रेस्क्यू, केरल में ऑरेंज अलर्ट

Sat, 13 Nov 2021 11:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Nov 2021 11:14 AM IST
सार

तमिलनाडु में अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया है, इन्हें 290 से अधिक राहत केंद्रों में रखा गया है। चेन्नई में पिछले छह दिनों में ही 28,64,400 खाने के पैकेट वितरित किए गए हैं। 

विज्ञापन
Weather Update : chennai rains, Orange alert issued in Kerala, Tamil Nadu in bad condition due to heavy rains
Tamil Nadu: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के चेन्नई व अन्य हिस्सों में सप्ताह भर से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह तितर-बितर कर दिया है। लोगों के पास रहने का ठिकाना नहीं बचा है, जानवरों को खिलाने को नहीं है और तो और जलभराव के कारण अब जंगली जीवों को खतरा भी बढ़ गया है। अधिकारियों के अनुसार तमिलनाडु में बारिश के कारण अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


15 हजार लोगों को बचाया गया 
बारिश का असर यह पड़ा है कि बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। पूरे तमिलनाडु में अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया है, इन्हें 290 से अधिक राहत केंद्रों में रखा गया है। वहीं सिर्फ चेन्नई में ही 3,428 लोगों को बचाया है। राहत कार्य के लिए पूरे राज्य में तमिलनाडु पुलिस ने अपने 75,000 कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा तटीय सुरक्षा समूह के 350 कर्मियों, 250 सदस्यीय विशेष बल व 364 होमगार्डों को भी राहत कार्य में लगाया गया है। 
विज्ञापन


सांप और गायों तक को किया जा रहा रेस्क्यू
तमिलनाडु में बारिश के कारण जानवरों का भी बुरा हाल है। कई पालतू और जंगली जानवर जलभराव का दुष्प्रभाव झेल रहे हैं। इस बीच तमिलनाडु में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में इंसानों के साथ ही साथ जानवरों को भी बचाने का ऑपरेशन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में जानवरों को बचाया जा रहा है। इस बीच वन विभाग ने बताया कि अब तक 20 से ज्यादा सांपो को बचाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इनमें से कई सांप बहुत जहरीले हैं। इन सापों को बाद में छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न खाने को बचा न रहने को
बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में निगम के अधिकारियों की ओर से 44 आश्रय स्थल बनाए गए हैं। यहां पर 2699 लोगों को आश्रय दिया गया है। पिछले छह दिनों में ही 28,64,400 खाने के पैकेट वितरित किए गए हैं। 


केरल की तरफ बढ़ रहा खतरा 
पूर्वोत्तर में सक्रिय मानसून केरल के लिए खतरा बन रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 नवंबर को केरल के छह जिलों और 14 नवंबर को पांच जिलों में भारी बारिश के संकेत दिए हैं। विभाग की ओर से इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 नवंबर को जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की शामिल है। वहीं 14 नवंबर को पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed