फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Update India on 9 January 2021 all states and union territories weather report madhya pradesh rajasthan delhi haryana uttarakhand

Weather Today: पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Sat, 09 Jan 2021 08:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 09 Jan 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update India on 9 January 2021 all states and union territories weather report madhya pradesh rajasthan delhi haryana uttarakhand
आज का मौसम - फोटो : amar ujala

देश के पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फवारी का दौर जारी है और मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड का कहर काफी बढ़ गया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में है और यह धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में आगे निकाल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब के उत्तरी भागों पर बना हुआ है।

विज्ञापन


मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काइमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की गरज के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है.
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में अगले 24 घंटों में ओले पड़ने का अनुमान है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में भी हल्की बारिश का अनुमान है। हालांकि नौ जनवरी से राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

वहीं उत्तर भारत की बात करें तो हरियाणा, पंजाब, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में गहरा कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग में बारिश हो सकती है. भोपाल और इंदौर संभाग में ओलावृष्टि की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना
बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। वहीं दिल्ली में कोहरा छाए रहने की वजह से वहां विजिविलिटी काफी कम हो गई।

येलो अलर्ट किया जारी
इसके अलावा कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, चिक्कमंगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा के लिए ‘‘येलो अलर्ट'' जारी किया है।


झारखंड में दो दिनों तक हल्के बादल
झारखंड की राजधानी रांची और आस-पास के इलाकों में अगले दो दिनों तक आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो नौ जनवरी से आसमान साफ रहने और न्यूनतम तापमान थोड़ी कमी आने की संभावना है। वहीं राज्य में 12 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed