फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update 24 July Imd Latest Update, Rain In Up, Delhi, Bihar, Gujarat, Maharashtra, Rain Alert

Weather Report: यूपी और बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, कई राज्यों में बाढ़ से तबाही, जानें आज का मौसम

Sun, 24 Jul 2022 08:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 24 Jul 2022 08:31 AM IST
सार

Rain Alert Today:बिहार और यूपी में मानसून की बारिश जल्द ही रफ्तार पकड़ने वाली है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिन हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।
 

विज्ञापन
Weather Update 24 July Imd Latest Update, Rain In Up, Delhi, Bihar, Gujarat, Maharashtra, Rain Alert
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र, गुजरात और असम में भारी बारिश के बाद अब यूपी, बिहार और झारखंड में मानसून की बारिश रफ्तार पकड़ने वाली है। इन राज्यों में होने वाली बारिश किसानों को राहत देने वाली होगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की फुहारों ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है। कई इलाकों में हल्की तो कई जगह मध्यम वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। इसके अलावा बंगाल और ओडिशा में भी मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं अन्य राज्यों में मौसम का ताजा हाल क्या है...

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, आगरा, बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज, संतकबीरनगर, गोरखपुर, झांसी और बलिया शामिल हैं।
विज्ञापन


बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना
बिहार में पटना समेत उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी भाग में आकाशीय बिजली के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं आज जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें बेगूसराय, पटना, मधुबनी, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और दरभंगा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान में आज उदयपुर संभाग के सिरोही, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद और 25 जुलाई को जैसलमेर, बाड़मेर और नागौर जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

मध्यप्रदेश के इन राज्यों में बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में आज शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, शाजापुर, आगर, नीमच और मंदसौर जिलों में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।


इन राज्यों में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी
महाराष्ट्र, गुजरात, असम, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। गुजरात में जहां 100 से अधिक लोगों की मौत हुई तो महाराष्ट्र में भी 110 से अधिक लोगों की मौत हुई। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 44 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 210 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed