फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Snowfall on the peaks of the Northwest and heavy rains in the plains News In Hindi

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम: उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, अगले हफ्ते तक आंधी-पानी-ओलावृष्टि के आसार भी

Sat, 04 Apr 2026 05:29 AM IST
Shubham Kumar अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 04 Apr 2026 05:29 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम एक बार फिर बदल गया है। हिमालयी क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरे। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।

विज्ञापन
Weather Snowfall on the peaks of the Northwest and heavy rains in the plains News In Hindi
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। हिमालयी क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां भारी बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। मौसम के बदले मिजाज के चलते कई स्थानों पर तापमान 5 डिग्री तक गिर गया।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 2 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है। पहले विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। दूसरे पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसी तरह की मौसम की हलचल दोबारा शुरू होगी और कम से कम 7 अप्रैल तक गर्मी से राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन की आशंका
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार 4-9 अप्रैल तक अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन, पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं और कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। श्री गंगानगर जिले के पद्मपुर में सबसे अधिक 11.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर मंडलों में 5 और 6 अप्रैल को बारिश की तीव्रता में कुछ कमी का अनुमान जताया है। हालांकि, 7 अप्रैल को सक्रिय हो रहे एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के कुछ हिस्सों में फिर से तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।

हिमाचल के लिए अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच रोहतांग सहित भरमौर, लाहौल और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी हुई। भरमौर की ऊपरी चोटियों में सात सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। अटल टनल के पास हिमस्खलन की चेतावनी के बीच बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला समेत हमीरपुर, कांगड़ा में भी हल्की बारिश हुई।

प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई क्षेत्रों में शनिवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। खराब मौसम के कारण कई जिलों में ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरा छा गया। सलूणी और पांगी में दो मार्ग बंद हो गए हैं।


पंजाब में क्रिकेट खेलते बच्चों पर गिरी बिजली, एक किशोर की मौत
पंजाब के होशियारपुर जिले में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना गढ़शंकर क्षेत्र के रसूलपुर गांव के बाहरी इलाके में उस समय हुई जब लगभग 10-12 लड़के बादल भरे मौसम के बीच मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। प्रदेश में कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई और पारा सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंच गया। पटियाला 32.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।  शनिवार को 50-60 किमी रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed