फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: winds will blow at a speed of 40 km, three consecutive western disturbances will active

Weather Report: 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी गलन भरी हवाएं, लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभों से बिगड़ेंगे हालात!

Tue, 30 Jan 2024 06:30 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:30 PM IST
सार

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों में अगले छह दिनों के भीतर तीन बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर पड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव बताते हैं कि जिस तरीके से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है, उसके चलते मौसम में कई तरह के परिवर्तन का अनुमान लगाया जा रहा है...

विज्ञापन
Weather Report: winds will blow at a speed of 40 km, three consecutive western disturbances will active
Weather Report - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

अगले छह दिनों तक उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 31 जनवरी को दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी और गलनभरी हवाएं चलने वाली हैं। जबकि सप्ताह के अंत तक अलग-अलग इलाकों में सबसे तेज कोहरा पड़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारे में औसतन दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम में यह बदलाव इस सप्ताह के अंत तक तीन बार सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों में अगले छह दिनों के भीतर तीन बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर पड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव बताते हैं कि जिस तरीके से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है, उसके चलते मौसम में कई तरह के परिवर्तन का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के इसी अनुमान के मुताबिक 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत एनसीआर के हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं में गलन और ठंड के होने का अनुमान है।

विज्ञापन

दरअसल मौसम विभाग का आकलन है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ी इलाकों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें जम्मू कश्मीर, लद्दाख के निचले इलाकों और हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य शामिल हैं। विभाग के मुताबिक बीते कुछ दिनों से इन इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। इसी के चलते अगले कुछ दिनों में जिन तेज हवाओं के आसार बन रहे हैं, वे मैदानी इलाकों में गलन और ठंड को बढ़ा सकते हैं। जिससे दिन के अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज हो सकती है। विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को हिमाचल समेत कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी। जबकि बुधवार को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि दिन के तापमान में गलन भरी हवाओं के चलते कुछ गिरावट हो सकती है। रात का तापमान इस सप्ताह औसतन नौ डिग्री से 12 डिग्री तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो सामान्य तापमान की तुलना में दो डिग्री ज्यादा होगा। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह न्यूनतम पारे में इतने ही डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि फरवरी के पहले सप्ताह तक तापमान में बहुत ज्यादा फेरबदल का कोई भी अनुमान मौसम विभाग नहीं लगा रहा है।

विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक एक साथ लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण कोहरे में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अनुमान के मुताबिक मंगलवार शाम से लेकर शनिवार सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे के आसार बने हुए हैं। जबकि मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत यूपी के पूर्वी हिस्से में सुबह और शाम कोहरे का अनुमान लगाया गया है। विभाग के वैज्ञानिक आलोक यादव कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही कोहरे, बारिश और बर्फबारी के हालात बनते हैं। चूंकि इस सप्ताह एक के बाद एक लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी है। इसीलिए उत्तर भारत में मौसम के हालात बदल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed