फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Western disturbance will active again after four days, possibility of snowfall and hailstorm

Weather Report: चार दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के साथ बर्फबारी और ओले गिरने के भी आसार

Mon, 12 Feb 2024 05:28 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 12 Feb 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 17 फरवरी से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता बढ़ने वाली है। इसका असर सिर्फ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी पड़ने वाला है...
loader
Weather Report: Western disturbance will active again after four days, possibility of snowfall and hailstorm
Weather Report - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में दिन-रात का तापमान बढ़ना शुरू हुआ है। इन दिनों रात का तापमान 7 डिग्री से 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 4 दिनों में यह पारा और बढ़ेगा। हालांकि 17 फरवरी को एक बार फिर से उत्तर भारत के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने वाली है। इस दौरान न सिर्फ तेज बारिश होगी, बल्कि पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के साथ कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। विभाग के अनुमानों के मुताबिक इस विक्षोभ की सक्रियता के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम बदला था। अब एक बार फिर से इसी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 17 फरवरी से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता बढ़ने वाली है। इसका असर सिर्फ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी पड़ने वाला है। मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो सकती है, वहीं पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के साथ निचले हिस्से में ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह सक्रियता तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है। इस सप्ताह में शुक्रवार से लेकर अगले सोमवार तक मौसम बदला रह सकता है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते ही एक बार फिर से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों में इस वक्त उत्तर भारत में रात का तापमान औसतन तापमान 7 डिग्री से लेकर 13 डिग्री तक बना हुआ है। जबकि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सप्ताह के अंत से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के चलते यह तापमान दोबारा गिर सकता है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा कहते हैं कि फिलहाल अभी यह कहना मुश्किल है कि तापमान एकदम से बढ़ना शुरू हो जाएगा। क्योंकि अभी कुछ वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बनने की संभावनाएं नजर आ रही हैं।

हालांकि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक 13 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक के बढ़ने का अनुमान लगाया है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगले 4 दिनों के भीतर कुछ तापमान बढ़ेगा। 17 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। वह कहते हैं कि जैसे ही बारिश के साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता का असर होगा, वैसे ही तापमान में गिरावट दर्ज सकती है। उनका मानना है कि अभी जब तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बने रहने की संभावनाएं बन रही हैं, तब तक यह कहना मुश्किल है कि अब गर्मी की तरह तापमान बढ़ना शुरू होगा। क्योंकि बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं, इसलिए रात और दिन के तापमान में कुछ कमी दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीती रात को उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 8 डिग्री के बीच बना रहा। इसमें अमृतसर साढ़े चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे न्यूनतम तापमान वाला शहर बना। जबकि हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 7 से 10 डिग्री के करीब ही बना रहा। वहीं दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग के मुताबिक सोमवार से शुक्रवार तक दिन के तापमान में भी एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। शुक्रवार से लेकर अगले सोमवार तक दिन और रात के तापमान में बदले मौसम के हालात के चलते कमी दर्ज होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed