फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Today, Heat Wave, Rain Today, Delhi Current Temperature, bihar, Rajasthan

Weather Today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में 'लू' की चेतावनी, जानें कहां होगी भारी बारिश

Mon, 25 Apr 2022 08:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Apr 2022 08:05 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Report Today, Heat Wave, Rain Today, Delhi Current Temperature, bihar, Rajasthan
आज का मौसम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में लोग तेज लू के शिकार हो रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता की वजह से सोमवार से पारा चढ़ सकता है। हालांकि, शाम को बादल छाने के साथ आंधी तूफान आने से राहत मिल सकती है। सप्ताह के मध्य तक अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


इन राज्यों में चलेगी भीषण लू
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भी लू (heat wave) की स्थिति हो सकती है।
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश के आसार
नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा , अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ जिलों के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार आगामी मानसून में देश में होगी सामान्य बारिश
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस बार भी देश में सामान्य बारिश होगी। देश में साल 2019,2020 और 2021 में भी सामान्य बारिश हुई थी। आईएमडी के अनुसार, इस साल दीर्घावधि औसत बारिश जून से सितंबर तक 99 फीसदी रह सकती है।

बीते दिनों इन राज्यों में हुई बारिश
रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और गोवा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं केरल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होती रही।


बिहार में इस बार 16 से 18 जून तक मानसून के आसार
बता दें कि बिहार में इस बार मानसून 16-18 जून के बीच आएगा। पिछले साल, मानसून ने 12 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में पूर्णिया के माध्यम से बिहार में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed