फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report: some states can see light rain in upcoming week

मौसम का हाल: इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए इस सप्ताह का पूर्वानुमान

Tue, 09 Mar 2021 07:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Weather report: some states can see light rain in upcoming week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

उत्तर भारत के पर्वतों पर इस सप्ताह तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इनमें से हर विक्षोभ के कम से कम दो दिन तक सक्रिय रहने का अनुमान है। इसके चलते उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा और कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 11 से 13 मार्च तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन


बता दें कि पहाड़ों पर फिर बर्फबारी हुई है। ऐसे में मौसम के करवट लेने की पूरी संभावना है। सप्ताह का पहला विक्षोभ नौ मार्च यानी आज आने वाला है जो नौ और 10 मार्च को मौसम प्रभावित करेगा। दूसरा विक्षोभ 11 मार्च को आएगा और 12 मार्च तक इसका असर रहेगा। वहीं, तीसरा विक्षोभ सप्ताह के अंत में आएगा। इन तीनों में से दूसरे विक्षोभ को सबसे ज्यादा ताकतवर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान है। मार्च के दूसरे सप्ताह में जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड में भी हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed