फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Monsoon will not leave for 25 more days this is reason why rain continues in these states

Weather Report: 25 दिन और नहीं होगी मानसून की विदाई, देश के इन राज्यों में इस वजह से जारी है बारिश का दौर

Fri, 20 Sep 2024 12:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Sep 2024 12:33 PM IST
सार

मौसम जानकरों का कहना है कि हाल ही में प्रशांत महासागर से उठे तूफान ने देश की मौसम प्रणाली पर असर डाला है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Weather Report: Monsoon will not leave for 25 more days this is reason why rain continues in these states
Weather Report - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हुआ है। पिछले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी दिल्ली में जहां हल्की फुल्की ठंड ने मौसम खुशनुमा बना दिया है, जबकि राजस्थान, पश्चिमी यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर हल्की बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिल्ली और इससे सटे हुए राज्यों में सितंबर माह के अंत और अक्तूबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश हो सकती है। आमतौर पर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मानसून की विदाई सिंतबर के अंतिम सप्ताह में हो जाती है, लेकिन इस बार दिल्ली समेत कई राज्यों से मानसून की वापसी अक्तूबर में होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की देरी की वजह राजस्थान के कई क्षेत्रों से मानसून की धीमी वापसी है। इसी देरी के कारण भारत से मानसून की वापसी 10-15 दिन देरी से होगी। पिछले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 72 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि दक्षिणी भागों में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम जानकरों का कहना है कि हाल ही में प्रशांत महासागर से उठे तूफान ने देश की मौसम प्रणाली पर असर डाला है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण होने की संभावना जताई है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और इसके प्रभाव में 23 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। सप्ताह के दौरान मध्य भारत में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम के जानकारों का कहना है कि 25 सितंबर से दिल्ली में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।  IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। इसके पीछे एक प्रमुख कारण बंगाल की खाड़ी में जल्द ही एक और सिस्टम का विकसित होना है। ये तेजी से अंतर्देशीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है जिससे अगले सप्ताह 25-26 सितंबर के आसपास दिल्ली में बारिश फिर से लौट सकती है।इससे मॉनसून का ठहराव निर्धारित समय से आगे बढ़ सकता है।


इन राज्यों में भी होगी झमाझम 
अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, पूर्वी मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और केरल में हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed