{"_id":"6021c8188ebc3e714c7a7cb6","slug":"weather-report-meteorological-department-said-january-2021-warmest-in-62-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग का दावा, 62 सालों में जनवरी सबसे गर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम विभाग का दावा, 62 सालों में जनवरी सबसे गर्म
Tue, 09 Feb 2021 04:54 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 Feb 2021 04:54 AM IST
विज्ञापन
मौसम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने कहा है कि जनवरी का महीना पिछले 62 वर्षों में सबसे गर्म रहा। आईएमडी का कहना है कि देश में जनवरी में न्यूनतम तापमान अधिक रहा। खासकर दक्षिण भारत काफी गर्म रहा। यह भी दिलचस्प है कि जनवरी में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे था।
विज्ञापन
आईएमडी ने बताया कि जनवरी में दक्षिण भारत का न्यूनतम तापमान 121 वर्षों में सबसे ज्यादा 22.33 डिग्री दर्ज किया गया। 1919 में जनवरी का न्यूनतम तापमान 22.14 डिग्री और 2020 में 21.93 डिग्री क्रमश: दूसरी और तीसरी बार सबसे गर्म महीना रहा।
विज्ञापन
वहीं 1982 में 14.92 डिग्री के बाद पिछले 38 सालों बाद मध्य भारत 14.82 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। विभाग के 1901 से 2021 के बीच विश्लेषण में पता चला है कि 2021 में देशभर का न्यूनतम औसत तापमान 14.78 डिग्री सेल्सियस रहा। 1958 में भी जनवरी में तापमान ऐसा ही था।
विज्ञापन
1958 के बाद से इस साल जनवरी का महीना 62 सालों में सबसे गर्म रहा। भारत में तापमान के पैटर्न से पता चलता है कि 2021 जनवरी में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।