फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather report IMD warn Parts of Gujarat likely to receive unseasonal rainfall over next 4 days

Weather Report: होली से पहले मौसम विभाग की चेतावनी- गुजरात में अगले चार दिनों तक बेमौसम बारिश की संभावना

Sun, 05 Mar 2023 05:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Mar 2023 05:22 PM IST
सार

IMD: आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात के क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
weather report IMD warn Parts of Gujarat likely to receive unseasonal rainfall over next 4 days
बारिश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली से पहले भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुजरात को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने रविवार को कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक बेमौसम बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना
आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात के क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने बनासकांठा, पाटन, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


MP Weather Today: बारिश से दिन हुए सर्द, बादलों से रात का तापमान उछला, 12 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट


बीते 24 घंटों में वाघई तालुका में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश
रविवार सुबह छह बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में डांग, अहमदाबाद और बनासकांठा जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसमें डांग के वाघई तालुका में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की ओर स्थानांतरित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
आईएमडी ने कहा कि उत्तर गुजरात और उसके आसपास के इलाकों में बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की ओर स्थानांतरित हो गया है और समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed