फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather news today heavy rain alert in delhi and many states imd monsoon forecast cyclonic circulation

Weather: दिल्ली समेत इन राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Fri, 28 Jun 2024 02:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Jun 2024 02:31 PM IST
सार

रविवार को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में राहत रहेगी, लेकिन बाकी इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
weather news today heavy rain alert in delhi and many states imd monsoon forecast cyclonic circulation
भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र और उत्तरी केरल के तटीय इलाकों के ऊपर एक ट्रफ लाइन और मध्य गुजरात, पश्चिम बिहार के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन बनने से कई राज्यों में आने वाले कई दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी में हुई बारिश ने बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
पूरे दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिन भी जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अगले पांच दिन जमकर बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश का आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय में कल यानी कि शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन


रविवार को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में राहत रहेगी, लेकिन बाकी इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में भी आज भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


88 साल बाद हुई दिल्ली में जून के महीने में हुई इतनी बारिश 
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हुई भारी बारिश से 88 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई। इससे पहले साल 1936 में जून के महीने में 24 घंटे में इतनी बारिश हुई थी। आमतौर पर जून के महीने में दिल्ली में 80 मिमी बारिश होती है, लेकिन गुरुवार को ही हुई बारिश औसत से करीब तीन गुना ज्यादा थी। देश के अधिकतर इलाकों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जुलाई तक गर्मी से राहत रहेगी और अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहेगा।

अगले दो-तीन दिनों में पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों, हरियाणा के शेष हिस्सों, पूरे चंडीगढ़ और पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में मानसून छा जाएगा। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के जम्मू में बचे हुए हिस्से में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने के आसार बन गए हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ और भागों, पूर्वी राजस्थान के शेष भागों, हरियाणा के कुछ भागों, पूरी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के शेष भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश
प्रदेश में मानसून की गतिविधियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार- पांच दिनों में मानसून के पूरे प्रदेश में छा जाने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक आगरा, अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन, मुरादाबाद में 70 मिमी से अधिक पानी बरसा। अयोध्या, बहराइच, बलिया, बुलंदशहर, फतेहपुर, फुरसतगंज, हमीरपुर में 50 से 60 मिमी के बीच बरसात रिकार्ड की गई। गाजीपुर में 100 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई थी। आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर में भी अच्छी बरसात रिकार्ड हुई।


देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 29 जून तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां में कमी आने की बात कही है। लगातार बारिश होने की वजह से अभी मौसम ठंडा हो गया है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed