फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Imd Rain Alert For next 24 hours In These States Hailstorm In Maharashtra Weather News In Hindi

Weather Today: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश के आसार, महाराष्ट्र में गिरेंगे ओले, जानें अन्य क्षेत्रों का हाल

Sun, 24 Apr 2022 07:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 24 Apr 2022 07:57 AM IST
सार

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Imd Rain Alert For next 24 hours In These States Hailstorm In Maharashtra Weather News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत के कई राज्यों में अब पारा और तेजी से चढ़ता जा रहा है। अधिकांश लोग इस खतरनाक लू की चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। मार्च से ही जिन राज्यों में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है, उनमें दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और यूपी शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गर्मी एक बार फिर से लोगों को परेशान करने वाली है। आज से तापमान 44 डिग्री से लेकर 46 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अगले सप्ताह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। किसानों के फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन


इन राज्यों में अगले चार दिनों तक 'लू' का कहर
अगले 4 दिनों तक गुजरात के विभिन्न इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 24-27 अप्रैल के दौरान दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, 25 और 26 अप्रैल को मध्यप्रदेश और राजस्थान, जबकि 24-26 अप्रैल दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन


 इन राज्यों में होगी बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अरुणाचल और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें बीते 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश
जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। हिमाचल प्रदेश, ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मराठवाड़ा और कर्नाटक के कुछ जिलों में भी बारिश हुई।


उत्तर बिहार में बारिश से मिली राहत, अगले 24 घंटों में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार में 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश हुई है। इसमें चनपवटिया, रामनगर, दरभंगा, तैयबपुर और बाल्मीकीनगर शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सीमांचल क्षेत्र के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, नवादा, जमुई और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर वज्रपात और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed