फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast: temperature will fall by two to three degrees in next 48 hours, cold wave will continue

Weather Forecast: अगले 48 घंटों में गिरेगा दो से तीन डिग्री पारा, उत्तर भारत में धूप के बाद भी चलेगी शीतलहर

Wed, 10 Jan 2024 07:45 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 10 Jan 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी शीत लहर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसमें पूरा उत्तर भारत नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग का मानना है कि ठंडी हवाओं के चलते गलन भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है...
loader
Weather Forecast: temperature will fall by two to three degrees in next 48 hours, cold wave will continue
Weather Report - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

अगले 48 घंटे में उत्तर भारत के सभी इलाकों में न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री के करीब और नीचे गिर जाएगा। जबकि दिल्ली और एनसीआर समेत कुछ हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को धूप तो निकलेगी, लेकिन गलन वाली ठंड में कोई कमी नहीं होगी। अगले 48 घंटे के भीतर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मौसम में इस तरीके की तब्दीलियां देखी जा सकती हैं। वहीं कोहरे को लेकर विभाग का अनुमान है कि पिछले हफ्ते की तरह ही इस बार भी लगातार कोहरा पड़ता रहेगा।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार की दोपहर उत्तर भारत के कई इलाकों में धूप निकली, लेकिन ठंड में कोई कमी दर्ज नहीं हुई। दोपहर दो बजे के बाद से पंजाब समेत हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और गलन जैसी ठंड की चपेट में आ गए। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक भारतीय महासागर के कुछ हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कम दबाव की परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके चलते तापमान में कमी दर्ज हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के भीतर अब न्यूनतम पारे में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

विभाग का मानना है कि 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम पारा 3 से 7 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 8 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। जबकि अधिकतम तापमान इन इलाकों में 13 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी शीत लहर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसमें पूरा उत्तर भारत नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग का मानना है कि ठंडी हवाओं के चलते गलन भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते शनिवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली के बाहरी इलाके समेत बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरे की तेजी देखी जा सकती है। पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के राज्यों के कुछ हिस्सों में कोहरा बहुत ज्यादा पड़ सकता है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि कोहरा इतना ज्यादा होगा कि उसकी विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. हरजीत सिंह कहते हैं कि कुछ इलाकों में कम दबाव बना हुआ है, इस वजह से मौसम में कोहरे के बढ़ने की यह निरंतरता देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed