फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Update these states of the country on 11 September and Light and heavy rains may occur at these places

Weather Today: आज देश के इन राज्यों में हो सकती है हल्की से भारी बारिश, ये राज्य होंगे ज्यादा प्रभावित

Fri, 11 Sep 2020 12:51 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update these states of the country on 11 September and Light and heavy rains may occur at these places
आज का मौसम: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में इन दिनों उमस भरी गर्मी के साथ बारिश भी हो रही है। लेकिन इस हफ्ते किसी भी राज्य में मूसलाधार बारिश दर्ज नहीं की गई है। इससे पहले के हफ्तों में कई जिलों में बारिश खूब हुई। पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, नागालैंड आदि में हल्की बारिश हुई है। साथ ही मध्य प्रदेश में एक दो जगहों पर बारिश हुई है। आने वाले 24 घंटों में मौसम विभाग कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जता रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का 24 घंटों का अनुमान
अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में हल्की, मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों जैसे अमेठी, रायबरेली, मिर्जापुरा आदि  में भारी बारिश हो सकती है। अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद मे हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। जिसे लेकर विभाग ने जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश का अनुमान है। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई थी।


दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले बारिश ज्यादा दर्ज की गई। लेकिन मानसून के मौसम में लगभग 62 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जून से मानसून की शुरुआत होने से अब तक 222.9 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य 582.3 मिमी बारिश से कम है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed