{"_id":"5c52506fbdec2211b705f218","slug":"weather-forecast-hail-and-rain-likely-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Thu, 31 Jan 2019 07:03 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड ने एक बार फिर मंगलवार और बुधवार को लोगों की परेशानी बढ़ाई। बृहस्पतिवार से फिर तापमान बढ़ने के आसार हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। साथ ही शाम में छाए बादल और ठंडी हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार पांच दिन तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी आएगी। लेकिन 6-7 फरवरी से एक बार फिर से बारिश की संभावना बन रही है। जिससे शहर का तापमान घटेगा। साथ ही पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी के कारण कई बार शहर में चल रही सर्द हवाओं से भी लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहाड़ों से आ रही हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसी कारण जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी पारा 5 डिग्री के आसपास चल रहा है। बुधवार को एक बार फिर दिल्ली ठिठुरी और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है जब न्यूनतम तापमान इतना रहा है। इससे पहले रविवार को भी पारा 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते सात सालों में 30 जनवरी को इतना कम तापमान नहीं रहा।
विज्ञापन
गलन भरी ठंड के बीच बृहस्पतिवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ दस्तक देने के मूड में है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछेक पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक केसाथ तेज आंधी अंधड़ और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों पर चल रहे लगातार मौसमी उठापटक का असर प्रदेश के मौसम पर भी दिख सकता है।
मौसमी उठपटक के बीच प्रदेश में गलन भरी ठंड का असर जारी रहेगा। बुधवार को प्रदेश में आगरा 3.5 डिग्री पारे केसाथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं केचलते प्रदेश में अधिकतर स्थानों का न्यूनतम पारा सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज हुआ।
उधर उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में 24 घंटों के दौरान ओलावृष्टि के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.4 और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा।