फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forcast Today 10 april, Delhi Current Temperature, Heat Wave Weather Update Today, Rajasthan Rain Alert Imd Forecast

Weather Updates: लू की चपेट में कई राज्य, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल

Sun, 10 Apr 2022 08:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Apr 2022 08:01 AM IST
सार

उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में जहां लू चलने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं वहीं कुछ राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज के मौसम का ताजा हाल...

विज्ञापन
Weather Forcast Today 10 april, Delhi Current Temperature, Heat Wave Weather Update Today, Rajasthan Rain Alert Imd Forecast
गर्मी से परेशान सुरक्षाकर्मी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण लू की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा मध्य भारत में भी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान से आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण लू चलने के कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 42 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं राजधानी में शनिवार को पांच साल में सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा कि 72 साल में यह पहली बार है जब दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इन राज्यों में भी लू
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी जा रही है। राजस्थान के अलवर, गंगानगर, फलोदी और चुरू जिले और गुजरात के कांडला हवाई अड्डा 45 डिग्री को पार कर चुके हैं। बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर और जोधपुर में लू का असर अभी भी तेज रहेगा। अप्रैल की पहली छमाही में तापमान 45 डिग्री तक बढ़ जाना चिंता का विषय है। उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी अधिकतम 43 से 44 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी यूपी में लू के थपेड़ों के बीच तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्म हवाओं से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में बाजारों में भी लोग कम ही निकले। वहीं स्कूली बच्चों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। इसी तरह शनिवार को भी सुबह से ही चुभने वाली धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हुए। दोपहर तक आसमान से जैसे आग बरसने लगी है। वहीं बिहार के  गया, औरंगाबाद और सासाराम में अधिक तापमान होने के कारण लू चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश के आसार
पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम और मेघालय में अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में लगभग एक सप्ताह से बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों तक तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 10 और 13 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, 10 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में, 12 अप्रैल को असम और मेघालय में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारणों से पड़ रही है गर्मी
इस लू का कारण मार्च और अप्रैल की शुरुआत के दौरान लंबे समय तक शुष्क रहने के साथ-साथ बलूचिस्तान, मध्य पाकिस्तान और राजस्थान के थार रेगिस्तान से चलने वाली शुष्क और गर्म हवाओं को माना जा सकता है। मार्च और अप्रैल के पहले सप्ताह के दौरान पश्चिमी हिमालय पर कोई सक्रियता विक्षोभ नहीं था। उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और मानसून पूर्व गतिविधियां भी देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में इस भीषण गर्मी के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed