फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: These states including Delhi will face heavy rain during weekend, monsoon active due to this

Weather Alert: राजधानी दिल्ली समेत ये राज्य वीकेंड में होंगे तरबतर, इस खास सिस्टम से फिर एक्टिव हुआ मानसून

Fri, 06 Sep 2024 01:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 01:06 PM IST
सार

दरअसल, इन दिनों बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से देश के कई राज्यों पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। वहीं,अरुणाचल प्रदेश के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसका असर राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र के इलाकों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Weather Alert: These states including Delhi will face heavy rain during weekend, monsoon active due to this
मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इन दिनों देश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया हैं। कई राज्यों में बरसात का दौर जारी है। बारिश के चलते तमाम राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भी तेज बरसात का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हल्की बारिश का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


दरअसल, इन दिनों बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से देश के कई राज्यों पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। वहीं,अरुणाचल प्रदेश के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसका असर राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र के इलाकों में देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मानसून का असर खूब देखा जा रहा है। इस बीच अच्छी बारिश होने से किसान काफी खुश हैं। इससे उनकी बाजरा और धान की फसलों को फायदा होगा।किसान खासकर धान किसान बारिश को लेकर ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश से लोगों को खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन हुए और नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी थीं। राजधानी दिल्ली में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन इस दौरान विभाग ने कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले काफी दिनों से एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। क्योंकि गर्मी से राहत देने वाली अच्छी बारिश नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed