फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Monsoon is ready to soak us again as it leaves; Alert issued for these states

Weather Alert: जाते जाते मानसून फिर भिगोने को है तैयार; इन राज्यों को लेकर आया अलर्ट

Tue, 27 Aug 2024 03:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 03:32 PM IST
सार

उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव का क्षेत्र अधिक दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है जिसके कारण अगले दो-तीन दिन में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Weather Alert: Monsoon is ready to soak us again as it leaves; Alert issued for these states
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगस्त का महीना खत्म होने जा रहा है। इसी बीच मौसम में भी बड़े बदलाव को देखने को मिल रहे है। कई राज्यों में बारिश का दौर थम गया है तो कई राज्यों में तेज बरसात हो रही है। इस बीच राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि गुजरात समेत कई राज्यों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से गुजरात के हाल बेहाल हैं। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी झमाझम बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 27 अगस्त को भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, जबकि 27 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शहर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटे पड़ सकते हैं। आज (27 अगस्त) अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग कहना है कि उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव का क्षेत्र अधिक दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है जिसके कारण अगले दो-तीन दिन में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के दक्षिणी और और पूर्वी हिस्सों में आज और कल ( 27 अगस्त 2024-28 अगस्त 2024) तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed