फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather alert in Delhi-NCR; snowfall warning in mountains, heat wave to wreak havoc in Rajasthan and Gujarat

Weather: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ पर बर्फबारी की चेतावनी, राजस्थान-गुजरात में लू बरपाएगा कहर

Tue, 12 May 2026 06:23 AM IST
Pavan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Tue, 12 May 2026 06:23 AM IST
सार

Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती परिसंचरण प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Weather alert in Delhi-NCR; snowfall warning in mountains, heat wave to wreak havoc in Rajasthan and Gujarat
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI Photos

विस्तार

देश के मौसम ने एक बार फिर तेज करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। जहां दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में लू और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केरल में CM पर सस्पेंस बरकरार: दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता सुधाकरन; बोम्मई बोले- दूसरों के सहारे चल रही पार्टी
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं। 12 मई तड़के से 14 मई के बीच मौसम तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में अचानक धूल भरी आंधी उठने की भी संभावना है। तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के समय गर्मी बनी रहेगी, लेकिन बारिश और बादलों के कारण तापमान में अस्थायी गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा में तेज हवाओं का असर
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खेतों में खड़ी फसलों और फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं, सब्जियों और फल बागानों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें तथा तेज हवाओं से बचाव के लिए कमजोर पौधों को सहारा दें।

यह भी पढ़ें- Bengal: चंद्रनाथ की हत्या में यूपी-बिहार से तीन गिरफ्तार; डेढ़ महीने पहले रची गई साजिश, पुलिस रिमांड पर आरोपी

राजस्थान में एक साथ आंधी व लू का दोहरा असर
राजस्थान में मौसम दो विपरीत रूपों में दिखाई देगा। एक ओर कई जिलों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में लू का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है।पूर्वी राजस्थान में 13 मई तक तापमान ऊंचा रह सकता है जबकि पश्चिमी राजस्थान में रात के समय भी गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। बीते दिन बाड़मेर देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed