फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather alert heavy rain then this story 7 oct winter start

बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में आज ऐसा रहेगा तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Mon, 04 Oct 2021 08:10 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 04 Oct 2021 08:10 AM IST
सार

भारत से मानसून जाने को तैयार नहीं। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में  बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राज्य सरकारें इस पर नजर बनाए हुए हैं। यहां तक मुख्यमंत्री खुद ही क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए सड़क मार्गों के जरिए हालात का जायजा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
weather alert heavy rain then this story 7 oct winter start
बारिश मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कहीं पर हल्की से तेज बारिश हो रही है तो कहीं- कहीं उमस भरी गर्मी से लोग हालाकान हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र समेत आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बादल बरस रहे हैं। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सात अक्तूबर तक भारी बारिश की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,  सात अक्टूबर तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और कई जिलों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। कम दबाव के चलते ऐसा देखने को मिलेगा। इसके बाद मानसून लगभग खत्म हो जाएगा। कम दबाव वाले क्षेत्र भी नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन


अगले महीने से गुलाबी ठंड का असर
पहाड़ी क्षेत्रों से सर्द हवाएं चलने लगेंगी और गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। वहीं, बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इसके अलावा कुछ बचे जिलों में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की आशंका जताी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में बादल छाए रहने की आशंका
दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो आसममान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की आशंका बहुत कम है। दिल्ली-एनसीआर का तापमान न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतंम तापमान 36 डिग्री सिल्सियस रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed