फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert Cold Wave On New Year Warning Of Heavy Rain And Snowfall Till 3rd January, Mausam Ki Jankari

Weather Update: ठंड-बारिश से मजा होगा किरकिरा, तीन जनवरी तक मौसम को लेकर चेतावनी

Fri, 31 Dec 2021 11:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 31 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है, इसके कारण चार से सात जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है जिससे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Weather Alert Cold Wave On New Year Warning Of Heavy Rain And Snowfall Till 3rd January, Mausam Ki Jankari
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष पर शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से लोगों की छुट्टियों का मजा किरकिरा हो सकता है। मौसम विभाग ने तीन जनवरी तक शीतलहर व कुछ राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है, इसके कारण चार से सात जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है जिससे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने पांच से सात जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम और कुछ जगह तेज बारिश होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में सड़क टूटने से उर्गम घाटी में फंसे 250 पर्यटक
चट्टान टूटने से उर्गम-हेलंग मोटर मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इससे घाटी में घूमने पहुंचे 250 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। साथ ही करीब 13 गांवों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार-शनिवार तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से बादल तो नहीं रहेंगे लेकिन कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

कश्मीर में शीतलहर और जम्मू में भी ठंडक बढ़ी
नए साल पर जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1 से 3 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कश्मीर में शीतलहर ने जोर पकड़ा है। सभी जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है, जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे है। जम्मू में मौसम में सुधार के साथ ठंडक कायम है। 

राजधानी श्रीनगर में हल्के बादल छाने के साथ बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 और गुलमर्ग में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन में हल्के बादल छाने के साथ दिन का तापमान 18.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


चेन्नई-कांचीपुरम समेत चार जिलों में रेड अलर्ट
वहीं चेन्नई व अन्य शहरों में गुरुवार को हुई बारिश ने शहरवासियों के लिए एक बार फिर से मुसीबत पैदा कर दी है। यहां पर सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते यातायात भी बाधित हो गया। तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि पानी में बिजली का करंट उतरने से तीन लोगों की मौत भी हो गई। बारिश के चलते चेन्नई के अलावा कांचीपुरम, तिरुवल्लूर व चेंगलपट्टू में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां पर लोग घरों में ही रहें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इसके अलावा लोगों के लिए राहत केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed