फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Ayodhya Ram Mandir Donation News Wealth accumulation campaign started for construction of Ram temple diamond businessman of Gujarat donated 11 crore

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के लिए शुरू हुआ धन संचय अभियान, इस हीरा कारोबारी ने किया 11 करोड़ का 'समर्पण'

Sat, 16 Jan 2021 05:37 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 16 Jan 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Donation News Wealth accumulation campaign started for construction of Ram temple diamond businessman of Gujarat donated 11 crore
अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दान में करोड़ों रुपये दे रहे लोग - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। उन्होंने ये धनराशि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 14 जनवरी से शुरू हुए धन संचय अभियान के तहत दी। राम मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अलावा विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और आरएसएस भी देशभर में धन एकत्रित करने का अभियान चला रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसमें हर कोई अपनी इच्छाशक्ति के अनुसार चंदा दे सकता है।

विज्ञापन


आम आदमी से लेकर उद्योगपति कर रहे हैं दान
इसके तहत 27 फरवरी तक देशभर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इन परिवारों से चंदा इकट्ठा करने की योजना है। लोगों से जो भी रुपये मिलेंगे वो राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल होंगे। इस अभियान में आम आदमी से लेकर उद्योगपति तक अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के व्यापारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। गोविंदभाई ढोलकिया, सूरत में हीरा के व्यापारी हैं और रामकृष्ण डायमंड के मालिक हैं। वे सालों से आरएसएस के साथ जुड़े हुए हैं। 1992 में हुई राम मंदिर पहल में वो भी शामिल थे।   
विज्ञापन


इच्छाशक्ति के अनुसार दे रहे हैं चंदा
उनके अलावा सूरत में केमिकल इन्डस्ट्रीज के लिए मशहूर महेश कबुतरवाला ने 5 करोड़ और लवजी बादशाह ने 1 करोड़ रुपए का दान दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सुरेंद्र सिंह ने भी एक करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इसके अलावा कई व्यापारियों ने 5 से लेकर 21 लाख रुपए का समर्पण दान दिया है। बीजेपी के गोरधन झडफिया और बीजेपी के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए का दान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की अभियान की शुरुआत
बता दें, राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की। उन्होंने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा दिया और अभियान को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चेक के जरिये पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed