{"_id":"5ee8130fcfb003502c181f7b","slug":"we-will-never-let-bjp-come-to-power-in-goa-vijay-sardesai","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में अब कभी बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देंगे: विजय सरदेसाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा में अब कभी बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देंगे: विजय सरदेसाई
Tue, 16 Jun 2020 06:02 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
विजय सरदेसाई
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि पिछले साल मार्च में मनोहर परिकर की मौत के बाद प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करना राजनीतिक गलती थी। अपनी फटोर्डा विधानसभा सीट के लोगों को संबोधित करते हुए गोवा फारवर्ड पार्टी के प्रमुख ने उस गलती के लिए माफी मांगी और भाजपा सरकार पर असक्षम, अपारदर्शी और प्रशासनिक जिम्मेदार नहीं होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परिकर के निधन के बाद अब हमारे लिए भाजपा खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि अब वे भविष्य में राज्य में भाजपा को कभी सत्ता में नहीं आने देंगे। बता दें कि साल 2017 में 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि, उस वक्त केंद्र में रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने गोवा फारवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और निर्दलीयों की मदद से सरकार बना ली थी।
विज्ञापन
परिकर की मौत के बाद गोवा फारवर्ड पार्टी ने सावंत के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देना जारी रखा। लेकिन सावंत ने सरदेसाई और दो अन्य गोवा फारवर्ड पार्टी के नेताओं को कैबिनेट से हटा दिया, क्योंकि 10 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन