फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We will bring back single penny from defaulters

बैंकों से लूटी पाई-पाई देश को वापस दिलाएंगे: मोदी

Sun, 27 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुवाहाटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Sun, 27 Mar 2016 11:34 PM IST
सार

  •  बोले, कांग्रेस राज में लूट के लिए खोल दिए गए बैंक
  • असम दौरे के दूसरे दिन कहा, बैंकों से लूटी पाई-पाई वसूल करेंगे

विज्ञापन
We will bring back single penny from defaulters
मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन रविवार को भी कांग्रेस पर हमला बोलने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने पार्टी पर देश के बैंकों को अमीरों की लूट के लिए खोल देने का आरोप लगाया और कहा कि वह बैंकों से लूटी पाई-पाई देश को वापस दिलाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से असम में बदलाव और विकास के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की। शोणितपुर जिले के रांगापाड़ा में आयोजित रैली में मोदी ने कहा कि राज्य में बदलाव की जबरदस्त बयार बह रही है।
विज्ञापन


मोदी ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि कांग्रेस के राज में अमीरों के लिए बैंकों का धन खुली लूट के लिए छोड़ दिया गया, लेकिन मैंने सत्ता में आने के बाद जबसे नट-बोल्ट कसे, तब से ये लोग भागे-भागे फिर रहे हैं। जाहिर है उनका निशाना माल्या थे। उन्होंने कहा कि वह बैंकों से लूटी गई पाई-पाई देश में वापस लाने का वादा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ेपन के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार

We will bring back single penny from defaulters
असम में नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री ने असम के पिछड़ेपन के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उससे सवाल किया कि आखिर उसने इतने लंबे कार्यकाल के दौरान विकास के मद में क्या किया है। उन्होंने सवाल किया कि असम को गरीब किसने बनाया है।

उन्होंने कहा कि इस तेज बयार में कांग्रेस और उसका 15 वर्षों का कुशासन तिनके की तरह उड़ जाएगा। राज्य के विकास का अपना एजेंडा दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के भरोसे का बदला विकास से चुकाएगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस यहां 15 साल व केंद्र में 60 साल सत्ता में रही।

एक दशक तक एक प्रधानमंत्री भी इसी राज्य से चुने जाते रहे, लेकिन असम के लिए कुछ नहीं किया गया। रांगापाड़ा के बाद मोदी ने बराक घाटी में भी एक रैली को संबोधित किया। यह इलाका भाजपा के लिए काफी अहम है। वह इलाके की 15 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। यहां भी चार अप्रैल को ही मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed