फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We more love in India then Pakistan: Afridi

भारत में मिला पाकिस्तान से ज्यादा प्यार: अफ्रीदी 

Mon, 14 Mar 2016 05:51 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 14 Mar 2016 05:51 AM IST
सार

  • अफ्रीदी ने कहा कि वह हमेशा यहां खेल का लुत्फ उठाते रहे हैं
  • भारतीय टीम काफी बढ़िया खेल रही है

विज्ञापन
We more love in India then Pakistan: Afridi
अफ्रीदी

विस्तार

टी-20 विश्व कप के लिए कोलकाता पहुंची पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद अफ्रीदी ने कहा कि वह जीत के साथ विश्वकप का आगाज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पाक क्रिकेटरों को भारत में जितना प्यार मिला है, उतना अपने मुल्क में भी नहीं मिला।

विज्ञापन


ईडन गार्डन में अभ्यास शुरू करने से पहले उन्होंने यह बातें कहीं। अफ्रीदी ने कहा कि वह हमेशा यहां खेल का लुत्फ उठाते रहे हैं। क्रिकेट का खेल दोनों पड़ोसी मुल्कों के लोगों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाता रहा है। उनके मुताबिक पाक खिलाड़ियों ने भारत में खेलते हुए क्रिकेट के कई गुर सीखे हैं।
विज्ञापन


एक सवाल पर उनका कहना था कि विश्वकप में शामिल होने को लेकर सरकार जो भी फैसला करती, हम उसे मानते। हम क्रिकेटर हैं, राजनीतिज्ञ नहीं। पाक कप्तान ने कहा कि भारतीय टीम फिलहाल काफी बढ़िया खेल रही है। अफ्रीदी ने कहा कि पाक टीम जीत के साथ अपना विश्वकप अभियान शुरू करना चाहती है। हम इसके लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार हैं, लेकिन हमारे लिए हर मैच अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम एक-एक कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि पाक टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश और ओमान के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से 16 मार्च को होगा। उसके बाद भारत के साथ 19 मार्च को उसका मुकाबला होना है। पाक कप्तान ने कहा कि हाल में हुए एशिया कप में विराट कोहली और युवराज जैसे खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed