फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We have full faith in PM Modi, he will give us justice and terrorist will get the punishment- Shital Kalathiya

Gujarat: 'हमें पीएम पर भरोसा, वह न्याय दिलाएंगे, आतंकियों को सख्त सजा मिलेगी', मृतक की पत्नी ने जताई उम्मीद

Fri, 25 Apr 2025 11:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 25 Apr 2025 11:17 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी के हमले के पीड़ितों को प्रधानमंत्री मोदी से न्याय और आतंकियों को सख्त से सख्त सजा देने की उम्मीद है। आतंकी हमले की पीड़ित गुजरात के शैलेश कलाथिया की पत्नी शीतल कलाथिया ने बर्बर हमले के बाद कही है। 

विज्ञापन
We have full faith in PM Modi, he will give us justice and terrorist will get the punishment- Shital Kalathiya
शीतल कलाथिया, शैलेश कलाथिया की पत्नी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पीड़िता और आतंकियों की कायराना हरकत में अपने पति को खोने वाली गुजरात की शीतल कलाथिया को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है कि वह उन्हें न्याय दिलाएंगे। बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। ये हमला उस वक्त हुआ था, जब पहलगाम के बायसरन में मौजूद घास के मैदान में पर्यटकों पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: पहलगाम के हीरो के परिवार को शिंदे ने दी 5 लाख की मदद; पुणे में मृतक के घर पहुंची एनआईए की टीम
विज्ञापन


उम्मीद है कि आतंकियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी- शीतल
आतंकी हमले के बाद दो दिन बाद शीतल ने कहा, 'जो कुछ भी हुआ है वह बहुत दर्दनाक है। इस हमले में जिन लोगों की जान गई है, वे बहुत दर्दनाक स्थिति में हैं। इस हमले के कारण पूरा परिवार मुश्किल में है। हमें पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है कि वह हमें न्याय दिलाएंगे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। हमारी गुजरात सरकार, सीआर पाटिल, हर्ष संघवी ने हमारी बहुत मदद की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि अगर हमें भविष्य में किसी भी मदद की जरूरत पड़ी तो वे हमारा साथ देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे एक दिन पहले शीतलबेन ने सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए कहा था, पहलगाम में कोई सेना, कोई पुलिस नहीं थी। मैं मदद के लिए चिल्लाती रही। इतना बड़ा पर्यटन स्थल होने के बावजूद कोई मेडिकल कैंप नहीं था।

यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'वहां सुरक्षा नहीं थी, हेलिकॉप्टर पर घूमते हैं आप...'; मंत्री पर उतरा मृतक की पत्नी का गुस्सा

पहलगाम में आतंकी हमला और सरकार का एक्शन
मंगलवार 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में आतंकियों पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। ये आतंकी हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक है। इस हमले के बाद, भारत ने सीमा पार आतंकवाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े जवाबी कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को तब तक स्थगित रखने का फैसला किया जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता और एकीकृत अटारी चेक पोस्ट को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed