फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB minister should withdraw need to spread Islam comment says BJP stages walkout

West Bengal: टीएमसी नेता की ‘इस्लाम’ पर की गई टिप्पणी से विधानसभा में हंगामा, BJP ने की बयान वापस लेने की मांग

Wed, 31 Jul 2024 04:46 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 31 Jul 2024 04:46 PM IST
सार

हाल ही में एक आयोजन के दौरान फिरहाद हाकिम ने कहा था कि गैर मुसलमानों के बीच इस्लाम का प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायकों ने तीन बार सदन से बाहर निकलकर हाकिम के बयान पर विरोध दर्ज किया।

विज्ञापन
WB minister should withdraw need to spread Islam comment says BJP stages walkout
टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को हंगामा मच गया। ये हंगामा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता फिरहाद हाकिम के हालिया बयान को लेकर मचा। दरअसल, हाल ही में एक आयोजन के दौरान फिरहाद हाकिम ने कहा था कि गैर मुसलमानों के बीच इस्लाम का प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायकों ने तीन बार सदन से बाहर निकलकर हाकिम के बयान पर विरोध दर्ज किया। 

विज्ञापन


मेरे बयान का राजनीति और समाज से कोई संबंध नहीं- फिरहाद हाकिम
हालांकि, पश्चिम बंगाल सरकार में शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने दावा किया कि उनके बयान का राजनीति और समाज से कोई भी संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रहे थे और आगे भी रहेंगे। उधर भाजपा नेता शंकर घोष ने कहा कि हाकिम को अपना बयान वापस लेना चाहिए। इसके जवाब में हाकिम ने कहा, ‘मैं जीवन पर्यन्त धर्म निरपेक्ष रहा हूं। एक धार्मिक कार्यक्रम में मैंने जो भी बयान दिए, उनका न तो राजनीति से कोई संबंध है और न ही समाज से। मैं अपने जीवन की आखिरी सांस तक धर्म निरपेक्ष और गैर-सांप्रदायिक रहूंगा।’ 
विज्ञापन


सदन से तीन बार बाहर निकले भाजपा विधायक
हाकिम के भाषण के बीच भाजपा विधायकों ने हंगामा किया और सदन से बाहर चले गए। उधर, विधानसभा स्पीकर बिमान बंदोपाध्याय ने भाजपा विधायकों की इस हरकत को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि सदन की गरिमा को बनाए रखें। इस बीच टीएमसी विधायकों ने भी भाजपा विधायकों के सदन से बार-बार बाहर जाने पर विरोध दर्ज किया। पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री शोभनदेब चटर्जी का कहना है कि उन्होंने अपने 30 वर्ष के कार्यकाल में विपक्षी पार्टी को इस तरह की हरकत करते नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘बाहर किसी आयोजन में हाकिम ने जो बयान दिया, उसका सदन से कोई लेना देना नहीं है। इस बारे में सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed