वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे तक रहे साथ
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य नेता भी रोड शो में शामिल हुए।
विस्तार
#WATCH कलपट्टा, वायनाड: कांग्रेस महासचिव और वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/3MCU08dERv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2024विज्ञापन
रोड शो में शामिल हुए ये नेता
#WATCH | Kerala: Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra begins her roadshow in Wayanad. Her brother and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, and her husband Robert Vadra are also with her.
— ANI (@ANI) October 23, 2024
She will file her nomination for Wayanad Lok Sabha by-elections shortly.
(Video… pic.twitter.com/chiztxCBLE
प्रियंका गांधी ने किया लोगों को संबोधित
उन्होंने आगे कहा, "सत्य और अहिंसा ने मेरे भाई (राहुल गांधी) को एकता और प्रेम के लिए देशभर में 8000 किमी पैदल चलने के लिए प्रेरित किया। जब पूरी दुनिया उनके खिलाफ थी, तब आप उनके साथ खड़े थे। मेरे भाई को लड़ने के लिए आपलोगों ने साहस दिया। मेरा पूरा परिवार आपका कर्जदार है। मुझे मालूम है कि उसे (राहुल गांधी) आपलोगों को छोड़ना पड़ा और मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं आपके और उसके बीच के संबंधों को मजबूत करूंगी। उन्होंने मुझे बताया कि आप किन बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मेरे भाई ने मुझे बताया कि आपलोगों की क्या तकलीफ है। मैं आपके घर आना चाहती हूं और आपसे सीधे समझना चाहती हूं कि आपकी समस्याएं क्या हैं और हम उनसे कैसे निपट सकते हैं।"
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रोड-शो को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "वायनाड देश का ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां से दो सांसद हैं, एक आधिकारिक सांसद और दूसरा अनौपचारिक सांसद।" वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वालों को राहुल और प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Kerala: Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi pay tribute to those who lost their lives in the Wayanad landslides at the Puthumala mass burial ground. pic.twitter.com/pBBYwWDaNB
— ANI (@ANI) October 23, 2024
प्रियंका गांधी के नामांकन पर कांग्रेस सांसद ने दी प्रतिक्रिया
नव्या हरिदास ने प्रियंका गांधी को दी चुनौती
भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कांग्रेस को पहले ही कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।। उन्होंने कहा,"मेरी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका गांधी हैं। मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि वायनाड में कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट बरकरार रखने के लिए वायनाड की सीट छोड़ दी थी। जब वायनाड के लोगों को भूस्खलन का सामना करना पड़ा, तो उनके पास इन मुद्दों को उठाने के लिए संसद में कोई प्रतिनिधि नहीं था।"
प्रियंका गांधी का पहला चुनाव
नव्या ने आगे कहा, "पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी ने शायद ही इस निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया हो। वे यहां के लोगों के मुद्दों को उठाने में भी नाकाम रहें। यह मेरा पहला लोकसभा चुनाव होगा।" उन्होंने यह भी कहा था कि वायनाड गांधी परिवार के लिए सिर्फ एक दूसरी सीट है। बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ नव्या हरिदास का भी यह पहला चुनाव होगा। 13 नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में एलडीएफ ने भी उम्मीदवार खड़ा किया। उन्होंने सत्यन मोकेरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।