फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wayanad Lok Sabha By-Election 2024 Live Voting Percentage Priyanka Gandhi vs Navya Haridas News in Hindi

Wayanad By Election Voting Live: प्रियंका का इम्तिहान, 14 लाख मतदाताओं के हाथ 16 प्रत्याशियों की किस्मत

Wed, 13 Nov 2024 04:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

Wayanad Lok Sabha By-Election 2024 Voting News in Hindi: वायनाड में उपचुनाव के लिए महीने भर से जारी प्रचार अभियान सोमवार को थम गया था। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ, माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने एड़ी चोटी का दमखम लगाया।

विज्ञापन
Wayanad Lok Sabha By-Election 2024 Live Voting Percentage Priyanka Gandhi vs Navya Haridas News in Hindi
उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Wayanad Lok Sabha By-Election 2024 Voting News in Hindi: केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। राहुल गांधी ने यह सीट छोड़ दी थी। दरअसल, राहुल वायनाड के साथ रायबरेली सीट से भी सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखने का फैसला किया था। अब इस सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। कांग्रेस का राज्य में यूडीएफ से गठबंधन है। भाजपा ने नव्या हरिदास और लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ ने सत्यन मोकेरी को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


इससे पहले यहां उपचुनाव के लिए महीने भर से जारी प्रचार अभियान सोमवार को थम गया था। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ, माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने एड़ी चोटी का दमखम लगाया। वायनाड कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का लंबे समय से गढ़ रहा है। हालांकि, राजनीतिक दलों को उम्मीद है कि बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और घटनाक्रम से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आ सकते हैं।

विज्ञापन

14 लाख मतदाता करेंगे 16 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सक्रिय संसदीय राजनीति में कदम रखने का सपना पूरा होगा या नहीं, इसका फैसला वायनाड के मतदाता आज उपचुनाव में करेंगे। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने की वजह से यहां हो रहे उपचुनाव में करीब 14 लाख मतदाता 16 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। साथ ही, केरल में चेलक्कारा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
केरल के वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी का मुकाबला मुख्य तौर पर माकपा के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से है। प्रियंका पहली बार संसदीय चुनाव लड़ रही हैं। वायनाड सीट संयुक्तं लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का गढ़ मानी जाती है। 2019 में राहुल गांधी वायनाड से ही संसद पहुंचे थे। 2024 में राहुल वायनाड और रायबरेली दोनों जगह 'जीते। इसके बाद उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दे दिया। अब, उपचुनाव में भी कांग्रेस दबदबा कायम रखना चाहती है।
विज्ञापन

वोटिंग के लिए सुबह-सुबह ही लग गई कतारें

वायनाड में वोटिंग शुरू होने से पहले ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसकी झलक कई बूथों पर देखने को मिली। पहले तीन घंटे में वायनाड लोकसभा सीट और चेलक्करा विधानसभा सीट पर 20.54 और 19.08 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

कड़ी सुरक्षा में हो रहा है मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम की खराबी की शिकायतें जरूर आई, लेकिन चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तत्काल उसका हल निकाला। 



 

एक बजे तक चेलक्करा में 44.50 और वायनाड में 40.67 फीसदी मतदान दर्ज

दोपहर के एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार चेलक्करा विधानसभा सीट पर 44.50 फीसदी और वायनाड लोकसभा सीट पर 40.67 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। 

भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने पिछले पांच वर्षों में वायनाड के लिए कुछ नहीं किया। वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना राहुल गांधी द्वारा लोगों के लिए किए गए कार्यों पर सवाल उठाती है। उन्होंने केवल फोटोग्राफ के लिए चार बार वायनाड का दौरा किया। दूसरी बार उन्हें वायनाड में जीत मिली, लेकिन यूपी के लिए उन्होंने वायनाड को छोड़ दिया। वायनाड के लोगों को धोखा दिया गया। इन सब के बाद उनकी बहन यहां से चुनाव लड़ रही हैं। वहां के सीएम कहते हैं कि उन्हें (कांग्रेस को) 'जमात-ए-इस्लामी' जैसे संगठन का समर्थन प्राप्त है। उनकी उम्मीदवारी को तीन शब्दों में उल्लेख किया जाए तो यह वसरवादिता, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed