{"_id":"671c92793bf892c04305b812","slug":"wayanad-bye-election-priyanka-gandhi-wrote-letter-to-wayanad-people-news-in-hindi-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए चिट्ठी लिखी, कहा- आप मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए चिट्ठी लिखी, कहा- आप मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक
Sat, 26 Oct 2024 01:19 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:19 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने बताया कि लोकतंत्र, न्याय, संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों के लिए लड़ना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने 23 अक्तूबर को वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी पारी का आगाज हो गया है। उन्होंने हाल ही वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्होंने बाद में रायबरेली की सीट अपने पास बरकरार रखी और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। जिसके कारण अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दावेदारी पेश की है। अब यहां उपचुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने वहां के लोगों के लिए एक चिट्ठी लिखी। उन्होंने इस चिट्ठी में वायनाड के लोगों को अपना मार्गदर्शक और शिक्षक बताया। इस चिट्ठी को मलयालम और अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है।
प्रियंका गांधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, वायनाड के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों आपके जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरी इस यात्रा में आप लोग मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक हैं। लोकतंत्र, न्याय, संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों के लिए लड़ना मेरे जीवन का लक्ष्य है। यदि आप मुझे अपना सांसद बनाना चुनते हैं तो मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी ने 23 अक्तूबर को वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड-शो भी किया था।
विज्ञापन
नामांकन भरने से पहले किया था रोड शो
प्रियंका ने रोड शो में कहा था कि पिछले 35 सालों से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया। यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव है। वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का सामना भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास से होने वाला है। हालांकि, नव्या हरिदास ने पहले ही प्रियंका गंधी को कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं।

My dear sisters and brothers of Wayanad... pic.twitter.com/eQ2M5U370E
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 26, 2024