Wayanad: 'आपकी आवाज बनने के लिए तैयार हूं', वायनाड में चार लाख वोटों से आगे प्रियंका ने लोगों का जताया आभार
अभी तक की गिनती के मुताबिक, प्रियंका गांधी को 622338 वोट मिले हैं। वो 410931 वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकरी हैं। उन्हें 211407 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास की करें तो उन्हें मात्र 109939 वोट मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Delhi: Congress leader and candidate from Wayanad parliamentary constituency, Priyanka Gandhi Vadra says, "I thank the people of Wayanad for giving me the honour to represent them. It's a testament to the fact that my brother worked there. I feel it's a great honour and… pic.twitter.com/WwBn94AmgH
— ANI (@ANI) November 23, 2024
प्रियंका गांधी ने जताया आभार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "वायनाड के मेरे भाइयों और बहनों आपने जो मुझपर भरोसा जताया है, मैं उसके लिए आभारी हूं। मैं आपको सुनिश्चित करती हूं कि समय के साथ आपको यह महसूस होगा कि यह जीत आपकी जीत है। आपने जिसे अपने प्रतिनिधित्व के तौर पर चुना वह वास्तव में आपकी भावनाओं को समझती है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए तैयार हूं।"
വയനാട്ടിലെ എന്റെ പ്രിയ സഹോദരീ സഹോദരന്മാരേ,
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 23, 2024
നിങ്ങളെന്നിലർപ്പിച്ച വിശ്വാസം എന്നെ വിനയാന്വിതയാക്കുന്നു. ഈ വിജയം നിങ്ങളോരോരുത്തരുടെയും വിജയമാണ്. ആ തോന്നൽ നിങ്ങളിലുണർത്തുന്ന രീതിയിലാകും എന്റെ പ്രവർത്തനമെന്ന് ഞാനുറപ്പുതരുന്നു. നിങ്ങളുടെ പ്രതീക്ഷകളും പ്രശ്നങ്ങളും ഉൾക്കൊള്ളുന്ന,…
उन्होंने आगे कहा, "यूडीएफ के मेरे सहयोगी, केरल के नेता, कार्यकर्ता और मेरे कार्यालय के सहकर्मी जिन्होंने इस अभियान में कड़ी महनत की, उनके समर्थन के लिए धन्यवाद। मेरी प्रतिदिन 12 घंटे की कार यात्रा को सहन करने के लिए और हमारे विश्वास पर एक सच्चे सैनिकों की तरह लड़ने के लिए आपका धन्यवाद।" कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "मेरी मां, पति रॉबर्ट, मेरे दो रत्न रेहान और मिराया। आपने मुझे जो प्यार और साहस दिया है उसके लिए कोई भी आभार पर्याप्त नहीं है। मेरे भाई राहुल आप सबसे ज्यादा बहादुर हैं। मुझे रास्ता दिखाने और हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।"
इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका गांधी को चुनने के लिए वायनाड के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वायनाड के सभी वर्गों द्वारा व्यक्त किया गया प्यार यह दर्शाता है कि कांग्रेस का झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.