{"_id":"66735362012fa4e9f2015e54","slug":"water-supply-in-parts-of-mumbai-hit-bmc-issues-advisory-to-residents-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित, BMC ने स्थानीय निवासियों को जारी किए दिशा निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित, BMC ने स्थानीय निवासियों को जारी किए दिशा निर्देश
Thu, 20 Jun 2024 03:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:23 AM IST
सार
मुंबई के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण बीएमसी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि पानी को बेवजह ना खर्च करें।
विज्ञापन
मुंबई में पानी की कटौती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसके बाद बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दिशा निर्देश जारी करते हुए नागरिकों से पानी के इस्तेमाल को सही से करने की अपील की है। पड़ोसी जिले ठाणे में बिजली प्रभवावित होने के कारण मुंबई में पानी की दिक्कत हो रही है। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "दोपहर करीब 2.50 बजे मशीनरी में कुछ खराबी के कारण 20 में से 13 पानी पंप बंद हो गए। तब से, पंपों को फिर से शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।"
विज्ञापन
बीएमसी के अनुसार, मुंबई के पूर्वी उपनगरों के साथ-साथ गोलानजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 10 पंप दोबारा शुरू कर दिए गए और बाकी तीन पंपों का कामकाज शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
6 महीने में दूसरी बार जल आपूर्ति बाधित हुई
छह महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार था जब पाइस पंपिंग स्टेशन में समस्याओं के कारण मुंबई की जल आपूर्ति बाधित हुई है।इससे पहले 26 फरवरी को स्टेशन पर आग लगने से 20 में से 14 पंपों ने काम करना बंद कर दिया था. जिसके परिणामस्वरूप, नागरिक निकाय ने कई दिनों तक मुंबई और उसके उपनगरों में 15 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की थी।
विज्ञापन
नगर निकाय ने मुंबई में पानी की आपूर्ति में कटौती की घोषणा नहीं की, लेकिन कम दबाव वाली आपूर्ति की चेतावनी दी है। इस अवधि के दौरान ठाणे और भिवंडी शहरों और अन्य गैर-शहरी क्षेत्रों में पानी का दबाव कम होने की उम्मीद है।
मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुख्य वैज्ञानिक सुनील कांबले ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कांबले ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में मुंबई में बारिश की गति थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन अब यह तेज हो रही है।