फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water crisis Maharashtra villagers risking lives for a bucket of water

Water Crisis: 1500 की आबादी वाला गांव सिर्फ दो कुओं पर निर्भर, सामने आईं जलसंकट की भयावह तस्वीरें

Fri, 10 Jun 2022 06:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

खड़ियाल गांव के ग्रामीण पानी लाने के लिए अपने प्लास्टिक और धातु के डिब्बे, बाल्टी और बोतलों को रस्सियों से बांधकर एक गहरे कुएं डाल रह रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, ''वे एक बाल्टी पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।''

विज्ञापन
Water crisis Maharashtra villagers risking lives for a bucket of water
दो कुओं पर निर्भर है महाराष्ट्र का 1500 की आबादी वाला खड़ियाल गांव - फोटो : ANI

विस्तार

भीषण गर्मी से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जल संकट गहरा गया है। महाराष्ट्र के मेलघाट जिले के कई गावों के लोगों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जल संकट से 1500 की आबादी वाले खड़ियाल गांव के लोगों की दुश्वारियों और बढ़ गई हैं, गांव में सिर्फ दो कुएं हैं, उनसे पानी लेने के लिए लोग हर दिन जोखिम में डाल रहे हैं।  
विज्ञापन


खड़ियाल गांव के ग्रामीण पानी लाने के लिए अपने प्लास्टिक और धातु के डिब्बे, बाल्टी और बोतलों को रस्सियों से बांधकर एक गहरे कुएं डाले रह रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, ''वे एक बाल्टी पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।''
विज्ञापन

 

एक ग्रामीण ने 'एएनआई' से बात करते हुए बताया, "गांव में दो कुएं हैं जो लगभग सूख चुके हैं। 15,00 की आबादी वाला एक गांव हर दिन पानी के लिए 2-3 टैंकरों पर निर्भर है।"

एक अन्य ग्रामीण ने बताया, "गांव में सूखे कुओं में पानी डालने वाले दो टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जाती है। लोग कुओं से पानी खींचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। गंदा पानी पीने से बीमारियां भी बढ़ रही हैं।"

ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की हालत भी खराब है। एक ग्रामीण ने बताया, "अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है।"


गर्मी के शुरुआत के साथ ही महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से जल संकट की खबरें आ रही हैं। 

पिछले सप्ताह ही नासिक के एक गांव चिचलेखैरे से पानी की कमी की रिपोर्ट सामने आयी थी। चिचलेखैरे गांव में पानी के लिए महिलाएं रोजाना तीन से चार किलोमीटर पैदल चलती हैं। कुएं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है इसलिए गांव के लोग पानी निकालने के लिए लोग अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed