फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Warangal bank heist State bank of india telangana police news in hindi

Telangana: SBI की वारंगल ब्रांच से 13.61 करोड़ का सोना लूटा, सबूत मिटाने के लिए वीडियो रिकॉर्डर ले गए लुटेरे

Thu, 21 Nov 2024 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Nov 2024 02:20 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि लुटेरों ने ब्रांच के अंदर जाने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था। ब्रांच को लूटने का तरीका 2022 में निजामाबाद जिले के मेंडोरा मंडल के बुस्सापुर गांव में हुई बैंक डकैती के समान थी।

विज्ञापन
Warangal bank heist State bank of india telangana police news in hindi
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के वारंगल जिले के रायपर्थी में सोमवार की आधी रात को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ब्रांच में हुई डकैती ने पुलिस को हैरान कर दिया। लुटेरों ने लगभग 19 किलो सोने के आभूषण लूटकर ले गए। इसकी कीमत 13.61 करोड़ रुपये बताई गई है। आभूषण लूटने के अलावा लुटेरे वीडियो रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए, जिससे की पुलिस को कोई सबूत न मिले। तेलंगाना में इस डकैती को अबतक की सबसे बड़ी डकैती के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कई टीमों को बैंक के आसपास के इलाकों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के लिए भेज दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि लुटेरों ने ब्रांच के अंदर जाने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था। ब्रांच को लूटने का तरीका 2022 में निजामाबाद जिले के मेंडोरा मंडल के बुस्सापुर गांव में हुई बैंक डकैती के समान थी। इस डकैती में लुटेरों के एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने की ओर इशारा करता है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि चोरी किया गया सोना उन लोगों का है जिन्होंने अपने गहने गिरवी रखकर लोन लिए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उधारकर्ताओं को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि चोरी के खिलाफ बीमा कवर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed